Aaj ka Rashifal 19 February 2025: आज बुधवार के दिन मेष राशि वालों के लिए जॉब प्रमोशन लेकर आ सकता है तो वहीं, वृष राशि के व्यवसाय में विवाद की संभावना है। मिथुन राशि वालों की किस्मत चमकने की संभावना है। सिंह राशि वालों को आप भगवान शिव की उपासना करनी है। वृश्चिक राशि वाले के मन में लव लाइफ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। यहां से आप 12 राशियों के राशिफल हिंदी में पढ़ सकते हैं।
Horoscope Of 12 Zodiac Signs Today-
1) मेष- चन्द्रमा सप्तम व शनि एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। सफलता भरा दिन रहेगा। जॉब प्रोमोशन के लिए प्रयास करें। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। प्रोमोशन में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यों में सफलता के लिए प्रयास करें।
आज का उपाय- श्री विष्णु जी की उपासना व तिल-गुड़ का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग- पीला व लाल ।
आज का शुभ अंक- 01 व 03
2) वृष- आज चन्द्रमा खष्ठम व शनि दशम हैं। व्यवसाय में विवाद की सम्भावना है। असत्य का त्याग करें। ऑफिस में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय- सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग- नीला व हरा।
आज का शुभ अंक- 01 व 09
3) मिथुन- चन्द्रमा सप्तम व शनि नवम है। गुरु द्वादश कॅरियर में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी नहीं रहेगी। परिवार में वाद विवाद की संभावना भी है। कहीं यात्रा की प्लानिंग करें।
आज का उपाय- श्री सुंदरकांड का पाठ करें। अनार व तिल का दान करना अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- हरा व सफेद।
आज का शुभ अंक- 02 व 09
4) कर्क- आज आप परिवार संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। चन्द्रमा खष्ठम गया। जॉब में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जमीन में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो।
आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें। सप्त अन्न का दान फलदायी है।
शुभ रंग- पीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक- 03 व 08
5) सिंह- आप व्यवसाय में किसी कार्य को लेकर प्रयासरत रहेंगे। सूर्य कुम्भ व चन्द्रमा तुला में है। मेष व तुला राशि के उच्चाधिकारी की जॉब में सहायता मिलेगी। छात्र सफलता के लिए प्रयास करें।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में करियर की तलाश करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय- भगवान शंकर जी की उपासना करें। तिल का दान भी करें।
शुभ रंग- पीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक- 05 व 07
6) कन्या- चन्द्रमा द्वितीय है। गुरु भाग्य भाव में है। जॉब को लेकर ज्यादा घबड़ाने की बात नहीं है। व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना करें तथा उनको पीपल की माला अर्पित करें। उड़द का दान करें।
शुभ रंग- हरा व नीला।
आज का शुभ अंक- 04 व 08
7) तुला- चन्द्रमा इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। छात्र करियर में सफल करेंगे। बिजनेस में नवीन बिजनेस प्रोजेक्ट को पूर्ण करने में लाभान्वित होंगे। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय- घर के मंदिर में गणेश जी का पुजन करके दूर्वा व मोदक अर्पित करें। तिल का दान करें।
शुभ रंग- नीला व आसमानी।
आज का शुभ अंक- 01 व 02
8) वृश्चिक- धन का व्यय होगा। द्वादश चन्द्रमा यात्रा दे सकता है। जॉब व बिजनेस ठीक रहेगा। रियल स्टेट में निवेश करें। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। लव लाइफ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना करें। हनुमान बाहुक का पाठ करने से बिगड़े स्वास्थ्य ठीक हो जाते हैं। तिल व उड़द का दान करें।
आज का शुभ अंक- 04 व 07
शुभ रंग- लाल व पीला
9) धनु- जॉब में प्रोग्रेस से मन प्रसन्न रहेगा। गुरु खष्ठम व चन्द्रमा एकादश है। जॉब में अपने प्रभाव को और बेहतर करें। जॉब व व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लगातार कर्म करने से भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगा।
आज का उपाय- बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। अनार का दान उत्तम फलदायी है।
शुभ रंग- लाल व नारंगी ।
आज का शुभ अंक- 03 व 09
10) मकर- चन्द्रमा दशम करियर में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर करेगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा। आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी होगी।
आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। कनकधारास्तोत्र का पाठ करें, आर्थिक लाभ होगा।।
शुभ रंग- सफेद व हरा।
आज का शुभ अंक- 02 व 06
11) कुम्भ- शनि इसी राशि में शुभ हैं। आप जॉब को लेकर तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जॉब में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें।स्टूडेंट्स के लिए निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की उपासना करें। गुड़ व चावल का दान करें।
शुभ रंग- सफेद व हरा।
आज का शुभ अंक- 02 व 09
12) मीन- चन्द्रमा अष्टम है। गुरु तृतीय व शनि द्वादश है। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। छात्रों का करियर प्रोग्रेसिव रहेगा। लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे।
आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ से सम्पूर्ण समस्या का समाधान होगा। नित्य भगवान विष्णु की उपासना करते रहें।
शुभ रंग- लाल व पीला।
आज का शुभ अंक- 02 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
