राशिफल

Aaj ka Rashifal 18 February 2025: मंगलवार का दिन इन 3 राशियों की बदलेगा किस्मत, करियर में आ सकता है बड़ा बदलाव, जानें अन्य राशियों का कैसा रहेगा हाल

Aaj ka Rashifal 18 February 2025 (आज का राशिफल): आज का दिन कुछ राशियों के करियर में बड़ा बदलाव ला सकता है। आज के दिन वृष राशि वालों के ऑफिस में माहौल अच्छा रहने वाला है तो मिथुन राशि वालों का भी कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आइये विस्तार में जानते हैं अन्य राशियों का दिन कैसा रहने वाला है।

Image

aaj ka rashifal 18 february 2025 in hindi

Aaj ka Rashifal 18 February 2025 (आज का राशिफल): राशिफल के अनुसार मंगलवार, 18 फरवरी का दिन कुछ राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। आज वृष, मिथुन, कर्क समेत कई राशियों के करियर के लिए शुभ दिन है। वहीं, वृष राशि वालों को बस वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। धनु राशि वालों को भी मित्रों का सहयोग मिलेगा। आइये 12 राशियों का राशिफल यहां से देखते हैं।

Aaj ka Rashifal 18 February 2025 (आज का राशिफल हिंदी में)-

1) मेष- चन्द्रमा सप्तम व गुरु द्वितीय गोचर कर रहे हैं। गुरु शिक्षा का कारक ग्रह है। छात्र सफल रहेंगे। समय सफलता का है। प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में खुश रहेंगे। हो सकता है कि शुक्र आपको प्यार में सफलता दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। दिवस मंगलमय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें व चने की दाल का दान करें। शुभ रंग - रंगी व सफेद शुभ अंक - 01 व 02

2) वृष- व्यवसाय में बड़े लाभ की सम्भावना है। खष्ठम चन्द्रमा स्वास्थ्य खराब कर सकता है। तनाव से बचें। जाँब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा, फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।तिल का दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अन्न दान करें। शुभ रंग - हरा व सफेद शुभ अंक - 05 व 06

3) मिथुन- चन्द्रमा पँचम है। गुरु द्वादश है। छात्रों के लिए महत्व रहने वाला है। आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय - भगवान शंकर जी की उपासना करें। गुड़ का दान करें। शुभ रंग - सफेद व आसमानी। शुभ अंक - 02 व 07

4) कर्क- मित्रों सहित कहीं दूर यात्रा पर जा सकते हैं। चतुर्थ चन्द्रमा शुभ है। अब सफलता मिल रही है।अभी प्रोमोशन का वेट करें। व्यवसाय में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज का उपाय - शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग का जलाभिषेक करें। तिल का दान करें।। शुभ रंग - सफेद व नारंगी। आज का शुभ अंक - 04 व 08

5) सिंह- सुर्य कुम्भ व चन्द्रमा तुला में है। आप जाँब में किसी विशेष उद्देश्य की प्राप्ति को लेकर प्रयास में रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें। गुरु का आशीर्वाद लें। शुभ रंग - लाल व नारंगी।।आज का शुभ अंक- 04 व 05

6) कन्या- चन्द्रमा द्वितीय हूं। आप उद्यमी व्यक्ति हैं। शुक्र व बुध फाइनेंशियल फील्ड में आपको सफल करेगी।किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।।छात्र सफल रहेंगे। जाँब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। आज का उपाय - माता -पिता का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। चने की दाल का दान करें। शुभ रंग - बैगनी व नीला । आज का शुभ अंक - 03 व 07

7) तुला- पॉलिटिक्स से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। चन्द्रमा इसी राशि में हैं।जाँब की पोजिशन बेहतर रहेगी।धार्मिक यात्रा मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।जो जातक शुगर रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा।लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।आज असत्य व क्रोध से बचें। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें।।मसूर व गुड़ का दान करें। शुभ रंग - हरा व नीला।आज का शुभ अंक - 05 व 08

8) वृश्चिक- द्वादश चन्द्रमा व गुरु सप्तम है।जाँब में ऑफिस के डिस्प्यूट को लेकर मन परेशान रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा।आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय - हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।पिता का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।शुभ रंग --सफेद व पीला ।आज का शुभ अंक - 03 व 08

9) धनु- गुरु खष्ठम है।चन्द्रमा एकादश है। मित्रों का सहयोग रहेगा। जाँब में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे वहीं दैविक संताप से भी मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे। आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान लाभदायक है। शुभ रंग - पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक - 01 व 03

10) मकर- करियर में प्रोग्रेस है। चन्द्रमा दशम है।जाँब में आपका परफार्मेंस पहले से बेहतर होगा। आप एक सफल व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। आज का उपाय- अरण्यकाण्ड का पाठ करें। सात अन्न का दान सहायक है। शुभ रंग- आसमानी व नीला। आज का शुभ अंक -05 व 08

11) कुम्भ- चन्द्रमा नवम यानी भाग्य भाव में है। बिजनेस से खुश रह सकते हैं। ऑफिस में शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें। जाँब में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज का उपाय -शिवलिंग का गंगा जल, मधु व कुश से जलाभिषेक करें। शुभ रंग -लाल व आसमानी। आज का शुभ अंक- 05 व 09

12) मीन- गुरु तृतीय व चन्द्रमा अष्टम है। जाँब में सफलता व प्रोमोशन को लेकर खुशी रहेगा। छात्रों की सकारात्मक सोच ही उनको सही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। जाँब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। परिवार का योगदान लाभ देगा। आज का उपाय - महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। सप्त अन्न का दान सहायक है। आज का शुभ अंक - 02 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article