राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 July 2024: सोमवार के दिन इन राशि वालों पर बरसेगी शिव की कृपा, सेहत का मिलेगा लाभ

Aaj Ka Rashifal 15 July 2024: आज के दिन मेष राशि को लव लाइफ में सफलता मिलेगी। वहीं मिथुन राशि के जातक को संतान की ओर से सुख मिलेगा। आइए जानते हैं कैसा होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 15 July 2024: सोमवार के दिन मेष राशि के जातक को लव लाइफ में सफलता मिलेगी। वहीं कर्क राशि के जातक छात्र करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे। आज के दिन सिंह राशि के जातक को जॉब में मित्रों की सहायता मिलेगी। तुला राशि के जातक को पॉलिटिक्स में सफलता मिल सकती है। आज के दिन मकर राशि के जातक को करियर में सफल हो सकते हैं। मीन राशि के जातक को बिजनेस में फायदा होगा। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

चन्द्रमा सप्तम है। जॉब में बड़ी सफलता का टाइम है। व्यवसाय में विवादों से बचें। धार्मिक अनुष्ठान के लिए आज बहुत महत्वपूर्ण है। आज का दिवस लव लाइफ के लिए थोड़ा परेशानी का है। स्वास्थ्य सुख बहुत बेहतर नहीं रहेगा । लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -जीवन में शुभता व सफलता के लिए भगवान विष्णु जी की उपासना करें। क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। तिल का दान करें।

शुभ रंग --पीला व सफेद।

आज का शुभ अंक --01 व 02

वृष

गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा खष्ठम है। व्यवसाय में संघर्ष का समय है। कार्यस्थल पर विवादों से बचें। जॉब में प्रोमोशन का प्रयास करें। किसी उच्चाधिकारी से ही आपका कार्य हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय अरण्यकांड का पाठ करें।

शुभ रंग -नीला व नारंगी।

आज का शुभ अंक --03 व 09

मिथुन

बुध इसी राशि में व चन्द्रमा पंचम फाइनेंस व मैनेजमेंट स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला गोचर है। परिवार व सन्तान की सफलता के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। परिवार के किसी विशेष दायित्व को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल व अनार का दान करें।

शुभ रंग -बैगनी व नीला।

आज का शुभ अंक -02 व 03

कर्क

चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु नवम भाग्य में सहायक है। छात्र करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे। बिजनेस में प्रोग्रेस का समय आ गया है। जॉब को लेकर भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ व अन्न का दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व सफेद।

आज का शुभ अंक --06 व 08

सिंह

सूर्य एकादश व चन्द्रमा तृतीय बिजनेस में किसी विशेष वर्क प्रोजेक्ट के पूर्ण होने में हेल्प करेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। कर्म का आलम्ब लें।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। चावल व तिल का दान करें।

शुभ रंग -लाल व हरा।

आज का शुभ अंक --05 व 06

कन्या

चन्द्रमा द्वितीय व गुरु स्टूडेंट्स करियर को लेकर नव उत्साह में रखेंगे। जॉब में मित्रों की सहायता आपको सफल करेगी। व्यवसाय में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। जॉब को नयी दिशा देंगे ।मित्रों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय-सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें व अन्न का दान करें।

शुभ रंग --नीला व हरा

शुभ अंक --05 व 08

तुला

चन्द्रमा आज इसी राशि में हैं। जॉब प्रोमोशन को लेकर हर प्रयास अब सफल होगा। पॉलिटिक्स में सफलता है। विदेश यात्रा को लेकर प्रयासरत रहेंगे। स्टूडेंट्स मन को नियंत्रित करें । लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। तेज वाहन चलाने से परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ से खुश रहेंगे।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें ।मूंग व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व आसमानी।

आज का शुभ अंक -01 व 09

वृश्चिक

मंगल सप्तम व चन्द्रमा व्यय भाव में हैं। व्यवसाय में सफलता को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस में किसी न्यू प्रोजेक्ट को लेकर मन आनन्द से भरा रहेगा।परिवार को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ में टाइम के ज्यादा व्यय से बचें।

आज का उपाय -तिल व उड़द का दान करें। पिता माता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करें।

शुभ रंग --सफेद व नारंगी।

आज का शुभ अंक --06 व 08

धनु

गुरु खष्ठम है।चन्द्रमा एकादश लाभ देंगे। जॉब वर्क को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे बिजनेसा में न्यू प्रोजेक्ट को लेकर बहुत ही सीरियस रहेंगे। स्वास्थ्य से परेशान रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रेम में नित नवीन बातें सृजित होंगी।अपने विवाह की बात घर में करना आरंभ करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय -बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ करें। उड़द का दान करें।

शुभ रंग -सफेद व नारंगी।

आज का शुभ अंक -02 व 09

मकर

द्वितीय शनि व दशम चन्द्रमा छात्रों को करियर में सफल करेंगे। बिजनेस पोजिशन पहले से बेहतर होगी । जॉब में पद उन्नयन संभावित है। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ में मैरेज का टर्न आ सकता है।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना व अन्न दान आपकी सहायता करेगी। शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें।

शुभ रंग -आसमानी व हरा।

आज का शुभ अंक --02 व 03

कुम्भ

राशि स्वामी शनि इसी राशि में व चन्द्रमा नवम है। छात्र सफल रहेंगे। बिजनेस को लेकर आप खुश रह सकते हैं। छात्र अध्ययन को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। स्वास्थ्य अब बेहतर हो सकता है। धन के अनायास व्यय पर ध्यान दें। प्रेम में नित नवीन यात्राएं आपके लव लाइफ को आनन्दित करेंगी।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों का दान श्रेयष्कर है।

शुभ रंग -नीला व हरा।

आज का शुभ अंक -04 व 08

मीन

राशि स्वामी गुरु तृतीय व चन्द्रमा अष्टम है । जॉब अब सकारात्मक दिशा में पहुंचकर लाभ देगी। बिजनेस वर्क को लेकर खुश रहेंगे। कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे ।मित्रों का आपके जीवन में बहुत योगदान रहेगा। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ को लेकर परेशान रहेंगे।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ व सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व पीला।

आज का शुभ अंक --03 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article