राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 July 2024: रविवार के दिन इन चार राशि वालो को झेलना होगा सूर्य का प्रकोप, बिजनेस को लेकर बढ़ सकती है चिंता

Aaj Ka Rashifal 14 July 2024: आज के दिन मेष राशि वालों को लव लाइफ में तनाव हो सकता है। वहीं मिथुन राशि के जातक को बिजनेस में इमोशन से बचना होगा। आइए जानें कैसा होगा सारी राशियों का हाल।

Image

Aaj Ka Rashifal 14 July 2024: रविवार के दिन इन चार राशि वालो को झेलना होगा सूर्य का प्रकोप, बिजनेस को लेकर बढ़ सकती है चिंता

Aaj Ka Rashifal 14 July 2024: रविवार के दिन वृष राशि के जातक को वाद- विवाद से बचना होगा। इसके साथ ही कर्क राशि के जातक लव लाइफ को लेकर तनाव में आ सकते हैं। आज के दिन कन्या राशि के जातक को धन का लाभ हो सकता है। वृश्चिक राशि के जातक सेहत को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। कुंभ राशि शनि व चन्द्रमा बिजनेस में न्यू प्रोजेक्ट की प्राप्ति करवा सकते हैं। मीन राशि के जातक जॉब में संघर्ष व किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल।

मेष

पॉलिटिकल लोग सफल रहेंगे। चन्द्रमा खष्ठम व गुरु द्वितीय मङ्गलमय है। जॉब के लिए समय सुंदर अवसर प्राप्ति का है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए सफल रहेंगे। युवा लव लाइफ में तनाव से बचें। आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। आज का दिवस मंगलमय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ व तिल का दान करें।

शुभ रंग --लाल व नारंगी

शुभ अंक --02 व 09

वृष

शनि दशम व गुरु इसी राशि में हैं। बिजनेस में थोड़ा हानि की सम्भावना है। वाद विवाद से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा ,फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें । शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। लीवर प्रॉब्लम को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय -श्री सूक्त करें।तिल का दान करें।

शुभ रंग -सफेद व नीला

शुभ अंक -04 व 07

मिथुन

बुध इसी राशि में व चन्द्रमा चतुर्थ मङ्गलमय रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए यह समय महत्वपूर्ण रहने वाला है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान के करियर सम्बन्धी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें। चने की दाल का दान करें।

शुभ रंग -हरा व आसमानी ।

शुभ अंक --05 व 08

कर्क

चन्द्रमा तृतीय व गुरु एकादश है। आज जॉब परिवर्तन का प्रयास कर सकते हैं। वर्तमान जॉब में लगातार डेडिकेशन से लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। दान पुण्य करें।यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। मसूर का दान करें।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

आज का शुभ अंक --06 व 08

सिंह

राशि स्वामी सूर्य मिथुन व गुरु वृष में हैं। स्टडी में प्रोग्रेस है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयास में रहेंगे। आफिसर्स की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में सफलता मिलेगी।

आज का उपाय -श्री अरण्यकांड का पाठ करें।

शुभ रंग --लाल व नारंगी।

आज का शुभ अंक--01 व 03

कन्या

शनि खष्ठम व गुरु नवम है। आप आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। आत्मबल की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। लव लाइफ में खुशी है। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द व काली मिर्च का दान करें।

शुभ रंग --सफेद व हरा

आज का शुभ अंक --04 व 08

तुला

शनि पॉलिटिक्स का कारक ग्रह है। पंचम गोचर रत शनि व अष्टम गुरु आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को लाभान्वित करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग श्वांस रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज असत्य व क्रोध से बचें।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें।गुड़ का दान करें।

शुभ रंग --हरा व नीला।

आज का शुभ अंक -05 व 06

वृश्चिक

मङ्गल व शनि अनुकूल हैं। स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा।आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय -हनुमान बाहूक का पाठ करें। गुरु का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

शुभ रंग -नारंगी व लाल ।

आज का शुभ अंक -05 व 07

धनु

खष्ठम गुरु व तृतीय शनि आज बिजनेस में आपके अधीनस्थ मित्रों का सहयोग प्राप्त करने में सपोर्ट करेंगे। जॉब में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे।

आज का उपाय --हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान लाभदायक है।

शुभ रंग --पीला व लाल।

आज का शुभ अंक --01 व 09

मकर

द्वितीय शनि व पंचम गुरु जॉब में कार्य का वातावरण पहले से बेहतर करके ,सामंजस्य बढ़ाएंगे। आप एक विद्वान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में विवाह की बात घर में होगी। मकान क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें।उड़द का दान सहायक है।

शुभ अंक -नीला व आसमानी।

आज का शुभ अंक -06 व 08

कुम्भ

शनि व चन्द्रमा बिजनेस में न्यू प्रोजेक्ट की प्राप्ति करवा सकते हैं। परिवार में शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें। बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। स्वास्थ्य खराब हो सकता है लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय --सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।

शुभ रंग -हरा व नीला।

आज का शुभ अंक --04 व 07

मीन

राशि स्वामी गुरु तृतीय रहेंगे। छात्रों के करियर में सफलता है। जॉब में संघर्ष व किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। आपकी सकारात्मक सोच ही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे । घर के वास्तु दोष को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। विद्वानों का योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय -बृहस्पति के बीज मंत्र का जप करें। पीले फलों का दान शुभ है।

आज का शुभ अंक --01 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article