अध्यात्म

Shukra Budh Yuti 2024: शुक्र - बुध युति से इन चार राशि वालों की पलटेगी किस्मत, वेतन में भी होगी वृद्धि

Lakshmi Narayan Yoga 2024: इस समय में कर्क राशि में बुध और शुक्र एक साथ विराजमान हैं। इन दोनों के एक साथ होने से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हुआ है। ये योग 19 जुलाई तक रहने वाला है। आइए जानते हैं इस योग से किन राशि वालों को फायदा होगा।

Image

Shukra Budh Yuti 2024

Lakshmi Narayan Yoga 2024: ज्योतिष शास्त्र में राशि परिवर्तन और योग को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। शुक्र ग्रह को भोग और विलास का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह ने 7 जुलाई को कर्क राशि में गोचर कर लिया है और बुध ग्रह इस राशि में पहले से ही विराजमान थे। कर्क राशि में शुक्र और बुध के होने से लक्ष्मी नारायण योग बन गया है। बुध ग्रह कर्क राशि में 19 जुलाई 2024 तक रहने वाले हैं। इसी के साथ शुक्र इस राशि में 31 जुलाई तक रहेंगे। 19 जुलाई तक लक्ष्मी नारायण योग रहने वाला है। इस योग से कुछ राशियों के जातक को बहुत ही लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं लक्ष्मी नारायण योग से किन राशि वालों को मिलेगा लाभ।

इन राशि वालों को होगा फायदा

मिथुन राशि

शुक्र और बुध की युति से मिथुन राशि के जातक को बहुत ही लाभ मिलने वाला है। इस समय में आपको धन का बहुत लाभ हो सकता है। इस समय में आप कोई संपत्ति भी खरीद सकते हैं। इसके साथ ही जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको प्रमोशन मिल सकता है। सैलरी में भी वृद्धि हो सकती है।

कर्क राशि

लक्ष्मी नारायण योग से कर्क राशि के जातक को धन में वृद्धि मिल सकती है। इस समय में आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा। किस्मत के साथ देने के कारण सारे रूके हुए काम बन सकते हैं। साथ ही निवेश करने के लिए भी ये समय अच्छा रहेगा। आप इस दौरान नया मकान, भूमि या प्लॉट खरीद सकते हैं।

सिंह राशि

बुध और शुक्र की युति सिंह राशि के जातक के लिए शुभ रहने वाली है। इस दौरान जो लोग सरकारी नौकरी में उनकी पदोन्ननति हो सकती है। इसके साथ ही बिजनेस करने वालो को फायदा होगा। इस समय में जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा इस दौरान परिवार पूरा साथ मिलेगा।

मकर राशि

शुक्र-बुध युति की युति से मकर राशि वालों बहुत ही लाभ होगा। ये समय लव लाइफ के लिए अच्छा रहेगा। जिन लोगों की शादी की बाद चल रही है। उन लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है। शादीशुदा लोगों के जीवन में प्यार बढ़ सकता है। नौकरी में भी तरक्की मिल सकती है।

Jayanti Jha
जयंती झा author

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए... और देखें

End of Article