Aaj Ka Rashifal 13 November 2024: आज के दिन वृष राशि वालों को अपने क्रोध पर संयम रखना होगा। तुला राशि वालों के लिए । बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। कर्क राशि के जातक का लव लाइफ में तनाव आ सकता है। कुंभ राशि वालों के लिए बिजनेस में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। मीन राशि के जातक को बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। आइए जानें आज का राशिफल। दैनिक राशिफल।
मेष
चन्द्रमा द्वादश बिजनेस में रुकावट को लेकर परेशान कर सकते हैं। गुरु द्वितीय व शनि एकादश भाव में शुभ हैं। जॉब में हर प्रोग्रेस बेहतर व अपने समय पर होगा। छात्र करियर में सफल रहेंगे,न्यू रिस्पांसिबिलिटी लाभ देगी। ज्यादा इमोशन से बचें। हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। छात्र शिक्षा व करियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें ।
आज का उपाय -माता दुर्गा जी की उपासना करें। मूंग का दान आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक -02 व 09
वृष
गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा एकादश है। आईटी व बैंकिंग जॉब में बहुत जल्द प्रोन्नति की सम्भावना है। व्यवसाय में ज्यादा भाग दौड़ से बचें। अपने दायित्व को पूर्ण करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय -हनुमान जी की पूजा करते रहें। श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग -नीला व बैगनी ।
आज का शुभ अंक -03 व 09
मिथुन
आज का दिन शनि एकादश व चन्द्रमा दशम है। राजनीतिज्ञों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला समय है। बिजनेस में आपके परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। जॉब को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय -श्री गणेश उपासना करें।तिल का दान करें।
शुभ रंग -आसमानी व नीला।
आज का शुभ अंक -05 व 08
कर्क
चन्द्रमा नवम है। गुरु वृष व शनि कुम्भ में रहकर शुभ फल देंगे। अभी जॉब में हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। बिजनेस में आपके लिए खुशखबरी रहेगी। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें।
आज का उपाय -शिव उपासना करते रहें। कम्बल दान करें।रुद्राभिषेक करवाएं।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -03 व 09
सिंह
सूर्य चतुर्थ परिवार में सुख देंगे। व्यवसाय में संघर्ष था अब मित्रों व उच्चाधिकारियों की सहायता से सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाएगी। जॉब में विवाद की बातें दूर हो जाएंगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं टूर पर जाएं।आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।
आज का उपाय -अन्न व कम्बल का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। भगवान गणेश जी की उपासना करें।
शुभ रंग -हरा व पीला।
आज का शुभ अंक -05 व 08
कन्या
चन्द्रमा सप्तम है। बिजनेस पार्टनरशिप बेहतर रहेगी। व्यवसाय में बड़ी सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। फेमिली में अपने दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। धार्मिक यात्रा से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। करियर अति उत्तम रहेगा।आप निःसंकोच अपनी समस्या मित्रों से शेयर करें।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें ।तिल व उड़द का दान करें।
शुभ रंग -हरा व आसमानी।
आज का शुभ अंक -03 व 07
तुला
खष्ठम चन्द्रमा स्वास्थ्य में कष्ट दे सकता है। व्यवसाय में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। करियर को लेकर गम्भीर रहेंगे। आज धार्मिक आयोजन का दिवस है। जर्नी सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ लाभकारी है।
शुभ रंग -सफेद व हरा।
आज का शुभ अंक -03 व 06
वृश्चिक
पंचम चन्द्रमा छात्रों के लिए शुभ है। मङ्गल व इस राशि के सूर्य आत्मबल में वृद्धि करेंगे। दिन खुशियों से भरा रहेगा। करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील सफल करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हेल्थ में बीपी को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। परिक्रमा व भगवान के आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। मूंग व गुड़ का दान करें। शुभ रंग -नारंगी व पीला।
आज का शुभ अंक -04 व 08
धनु
चतुर्थ चन्द्रमा परिवार में खुशी देगा। व्यवसाय में धन का आगमन होगा। बेवजह यात्रा से बचिए। प्रोमोशन को लेकर परेशान रहेंगे । बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में लीवर से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 100 पाठ करें। तिल का दान भी करें।
शुभ अंक -04 व 06
आज का शुभ रंग -पीला व लाल
मकर
गुरु पंचम व चन्द्रमा तृतीय गोचर रत हैं। जॉब पहले से बेहतर होगा। आप भावुक व्यक्ति हैं। आत्मबल सुदृढ़ करें। किसी नवीन कार्य से बिज़नेस को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। जॉब परिवर्तन का विचार आएगा। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा।
आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। उनको तुलसी दल अर्पित करें। राशि स्वामी शनि के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।
शुभ अंक -04 व 06।
आज का शुभ रंग-नीला व हरा
कुम्भ
शनि इसी राशि में व चन्द्रमा द्वितीय गोचर में है। बिजनेस में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जॉब में न्यू प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। बड़े भाई हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे।
आज का उपाय -भगवान विष्णु मंदिर जाएं व अन्न दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। चावल का दान शुभ है।
शुभ रंग -नीला व बैगनी।
आज का शुभ अंक -02 व 09
मीन
गुरु तृतीय है। जॉब प्रोग्रेस अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । करियर में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। प्रेम जीवन में असत्य से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -कम्बल का दान करें। भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। गुरु,माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें।
शुभ रंग -लाल व हरा।
आज का शुभ अंक -01 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
