Aaj Ka mithun Rashifal 30 December 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini) –काम और कारोबार में बड़ी सफलता मिल सकती है, जब भी इंसान का समर्पण बना रहे तो उपलब्धियों का दौर बन जाता है और आपके लिए भी ऐसे ही सुखद हालात बने हुए हैं.
Gemini Horoscope 30 December 2022
क्या करें –रोजमर्रा की चुनौतियों को संभालते चले जाना बहुत जरूरी होगा, अगर आपके आस पास के लोग आपकी आलोचना कर रहे हैं तो उन बातों की तह तक जाना होगा ताकि हर चीज को भली-भांति समझा भी जाए और संभाला भी लिया जाए.
क्या न करें –रिश्तों का उतार-चढ़ाव चढ़ाव बहुत कुछ दर्शा रहा है, बहुत सारे लोग नाराज हो सकते हैं पर आप घर-परिवार का सुख बनाए रखने के लिए प्रयत्नशील हैं और अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास भी कर रहे हैं ताकि कोई भी बात और ना बिगड़ती चली जाए.
काम और कारोबार - कामकाज में तरक्की पानी है तो लोगों का सहयोग और सहमति भी चाहिए होगी. अगर लोगों की नाराजगियां रहेंगी या लोगों से आलोचना मिलती चली जाएगी, तो वो सबकुछ संभव नहीं हो पाएगा जो आप चाह रहे हैं इसलिए हालात को सुधारने की कोशिश तो करनी ही पड़ेगी.
सेहत - सेहत की ओर ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी. आपकी अपनी भी गलतियां भी रही हैं और थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव भी रहा है पर अगर बार-बार उभरते हुए सेहत से जुड़े कोई मुद्दे हैं, तो जांच और इलाज कराने की जरूरत पड़ सकती है.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
