Aaj Ka Mithun Rashifal 15 December 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini) – आप किसी एक व्यक्ति को खुश करेंगे तो दूसरा नाराज हो जाएगा पर फिर भी अपनी कोशिशें इस रूप से बनाए रखनी होंगी की आप रिश्तों को संभालते चले जाएँ। अगर विधार्थी हैं तो पढ़ाई लिखाई में भी मन लगाना होगा क्योंकि आपकी कोशिशों के बावजूद आपकी एकाग्रता में कमी नजर आ रही है और उसे सुधारने की जरूरत है।
Mithun Rashifal, 15 December 2022
क्या करें – लोगों की नाराजगियों से बचना होगा और अगर किसी भी वजह से कोई नुकसान हो रहा है तो अपने अंदर भी झाँकने की जरूरत पड़ेगी ताकि आप अपनी कमियों और गलतियों को भी साथ ही साथ संभालते चले जाएँ।
क्या न करें – जानबूझ कर अपना नुकसान न करते चले जाएँ। पैसा कमाना बहुत मुश्किल होता है और पैसा गँवाते चले जाने में देर नहीं लगती। नुकसान भरे समय में अपनी कोशिशें भी विफल हो सकती हैं और इस समय यही ठीक नहीं है।
प्यार मोहब्बत – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को अपनी जिंदगी में दूर तक देखना चाह रहे हैं तो आपको अपनों का सहयोग लेना होगा और यह समय रिश्तों को संभालने और सँवारने के लिए अनुकूल बना हुआ है। आपकी थोड़ी सी कोशिशों से हालात संभल सकते हैं।
धन दौलत – आमदनी बनी हुई है पर पैसे से जुड़े दबाव भी साथ ही साथ बने हुए हैं। बहुत सारा उतार-चढ़ाव है जिसके चलते आप अपनी आर्थिक स्तिथि को संभाल नहीं पा रहे हैं और यही वजह है की पैसे के लेनदेन में सही योजना बनानी होगी।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
