Aaj Ka mithun Rashifal 11 january 2023 , Gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini) – आपकी कोशिशें कारगर हो रही हैं और आप अपनों से जुड़ पा रहे हैं, इसका अच्छा नतीजा यह हो रहा है की काम और कारोबार के क्षेत्र में भी आपको लोगों का पूरा सहयोग मिला हुआ है। सबसे बड़ी अच्छाई इस रूप से उभर रही है की आपकी प्रेरणा जगे और आप कुछ बेहतर कर पाएं।
Gemini Horoscope, 11 January 2023
क्या करें – मन में बिठाई हुई किसी भी तरह की घुटन को दूर कर देने की जरूरत पड़ेगी। खासकर अगर किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते में तनाव उभर रहा है तो उसे भी समय रहते संभालते चले जाना होगा, तभी आप इस समय की चुनौतियों को संभाल पाएंगे।
क्या न करें – पढ़ाई लिखाई के क्षेत्र में अपने मन को उचाट न करते चले जाएँ। आपके अंदर वो क्षमता है की आप मेहनत कर पाएं इसलिए उस क्षमता का पूरी तरह से इस्तेमाल कर लें ताकि व्यर्थ में समय बर्बाद न होता चला जाए।
मेहनत – मेहनत करने का समय है क्योंकि हालात आपसे कुछ बेहतर करने के लिए और कुछ बेहतर पाने के लिए अनुकूल बने हुए हैं जितना लोगों से तालमेल बढ़ाते चले जाएंगे उतना ही आपकी मेहनत भी मजबूत होती चली जाएगी क्योंकि लोगों से तालमेल बनाना आसान होता चला जाएगा।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
