Aaj Ka Mesh Rashifal 24 November 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: मेष (Aries) – जब भी मन परेशान होता है तो उसके कई सारे कारण होते हैं और इस समय आप कई चीजों से एक साथ झूंझ रहे है पर सबसे बड़ी समस्या यह है की आपने अपने अंदर बहुत सारी नकारात्मकता बिठा रखी है जिसकी वजह से आपको कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा। जब लोगों का साथ और सहयोग न मिले तो अच्छे भले हालात भी कमजोर लगने शुरू हो जाते हैं।
क्या करें – काम और कारोबार में मन लगाना होगा क्योंकि वहाँ से मन हटता चला जा रहा है और आपको अपनी परेशानियाँ बड़ी लगनी शुरू हो गई हैं जबकि कामकाज से जुड़े हालात संभले हुए हैं और उन्हें संभाला भी जा सकता है। आप अपनी चुनौतियों को लेकर चिंतित होते चले जा रहे हैं और इसी चीज से बचने की जरूरत है।
क्या न करें – अपने स्वभाव को ऐसा न बनाएं की लोगों से आपकी उलझन बढ़ती चली जाए इसलिए अपने मन में कोई ऐसे विचार भी न बिठाते चले जाएँ की आप सही हैं और लोग गलत हैं। मुख्यतः आपको अपने मन में बिठाई हुई चिंताओं को हटाना पड़ेगा ताकि कोई भी बात बिगड़ती न चली जाए।
खर्चे और नुकसान – काम और कारोबार से जुड़े खर्चे और नुकसान बढ़े हुए हैं जिस ओर आपको ध्यान देना पड़ेगा इसलिए सिर्फ अपनी ही धुन में चलते चले जाना ठीक नहीं होगा। काम और कारोबार बहुत सुदृढ़ लग रहा हो पर पीठ पीछे कहीं नुकसान बढ़ता चला जा रहा हो तो ऐसी कोई स्तिथि आपके हित में नहीं है।
रुकावटें और चुनौतियाँ – काम और कारोबार के क्षेत्र में यह बहुत जरूरी होगा की आपको लोगों का सहयोग मिलता चला जाए। उसका एक बड़ा कारण यह भी है की कामकाज के क्षेत्र में आपको ज्यादा पैसे की जरूरत पड़ सकती है, पर इन सारी चीजों में बहुत सारी चुनौतियाँ छुपी हुई हैं इसलिए आपको उन्हें एक-एक करके संभालते चले जाने की भी कोशिश करनी होगी।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
