मेष (Aries) – किसी यात्रा या बदलाव में नुकसान हो सकता है और इसलिए आपको किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा करते चले जाने से बचना है। अपनी कोशिशों के दम पर और अपनी सूझबूझ से चलते चले जाना कहीं बेहतर है ताकि हालात संभले रहें। इस प्रयास में आपको लोगों को भली भांति समझने की भी जरूरत पड़ सकती है।
Mesh Rashifal 11 December 2022
क्या करें – किसी भी तरह के नुकसान से बचना होगा और इस समय सबसे बड़ी बात यह होगी की जोखिम आपको मुश्किलों में डाल सकता है इसलिए अपना बचाव बनाए रखना कहीं जरूरी होगा।
क्या न करें – अविश्वास मतभेद को पैदा करता है और किसी भी मतभेद में पड़ने की जरूरत नहीं है बल्कि लोगों के भरोसे चलकर अपनी कोशिशों को कम करते चले जाना भी ठीक नहीं है। अपनी प्राथमिकताओं को समझना होगा और अपने कर्तव्य को निभाना होगा ताकि लोगों के मन में जो भी चल रहा है उससे आपका नुकसान न होता चला जाए।
धन दौलत – पैसे की स्तिथि ठीक है पर पैसे से जुड़ा कोई गलत फैसला करना ठीक नहीं है। पैसे को लेकर किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा करते चले जाने से बचने की जरूरत है क्योंकि लोगों की अपनी इच्छाएं और अपना स्वार्थ हो सकता है जिसकी वजह से लोगों के प्रति आपका मन पहले से ही संतुष्ट नहीं है पर कोशिश यह करनी पड़ेगी की किसी भी चीज का असर आपकी आर्थिक स्तिथि पर बिल्कुल न पड़े।
प्यार मोहब्बत – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते में समय बीतता चला जा रहा है और कुछ भी हासिल नहीं हो रहा पर आपकी परेशानियाँ यूं की यूं खड़ी हैं। जितनी देरी हो रही है उतना ही अविश्वास भी बढ़ता चला जा रहा है और ऐसा लगता है जैसे लोग आपसे बहुत ज्यादा खुश नहीं है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
