Aaj Ka Makar Rashifal 30 December 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर (Capricorn) –मेहनत करने का समय है और मेहनत का अच्छा फल मिलेगा जरूर. यहां तक कि आप लोगों को भी अपने साथ लेकर चल पाएंगे और कामकाज से जुड़े हालात भी बेहतर होते चले जाएंगे.
मकर राशिफल, 30 दिसंबर
क्या करें –अपने भरोसे को बनाए रखें और जो भी आपके सामने विकल्प हैं, उनके बारे में भी सूझबूझ से फैसला करने की कोशिश कर लें. आपका हर प्रयास आपके लिए लाभदायक होता चला जाए, यह बहुत हद तक संभव है.
क्या न करें –काम और कारोबार के क्षेत्र में जो अच्छाइयां बन रही हैं, उसे कम ना समझें. वो आपको बड़ी उपलब्धियां देने के लिए बनती चली जा रही हैं इसलिए किसी भी चीज को कमी की नजर से देख के अपने अच्छे भले हालात को कमजोर ना करते चले जाएं.
मेहनत - मेहनत करने से तकदीर भी जगेगी और लाभ भी बनेगा पर इस चीज का सबसे अच्छा असर यह होगा कि आप अपनों से जुड़ के अपनी जिंदगी की खुशियों को बनाते चले जाएंगे और यही जरूरी होता है कि आप अपनी जिंदगी के हर पल को सार्थक बना लें.
तकदीर और भाग्य - तकदीर एक ऐसी चिड़िया का नाम है जो सही फैसले करने से आपका साथ निभाती है और गलत फैसले करने से आपसे दूर उड़ जाती है. यह समय भी कुछ ऐसा बनता चला जा रहा है जिसमें आपको कोई गलत फैसला नहीं करना है ताकि तकदीर आपका साथ छोड़ के आपसे दूर ना होती चली जाए.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
