Aaj Ka Makar Rashifal 11 January 2023, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर (Capricorn) – विचारों का मतभेद भी हो सकता है और उलझने भी हो सकती हैं पर उसके पीछे एक बड़ा कारण यह है की लोग भी आपसे किनारा करते चले जा रहे हैं जिसकी वजह से आपका मन परेशान होता चला जा रहा है। मन की परेशानियाँ बढ़ जाएँ तो लोगों को खुश करना वैसे भी आसान नहीं होता।
मकर राशिफल, 11 जनवरी
क्या करें – अपना भरोसा बनाए रखें और उस भरोसे में अपने काम और कारोबार के प्रति जो लगन है उसे भी जोड़ दें ताकि काम से पूरा फायदा मिलता चला जाए। आपकी आर्थिक स्तिथि भी ठीक है और आपकी मेहनत भी बरकरार है इसलिए बहुत कुछ आपके पक्ष में बना हुआ है।
क्या न करें – काम और कारोबार के क्षेत्र में कोई ऐसा विचार न बनाएं की आपको किस चीज से कितना लाभ हो रहा है क्योंकि ऐसा करने से आप अपने मन की घबराहट को व्यर्थ में बढ़ाते चले जा रहे हैं और वही ठीक नहीं है, जबकी कोशिश यह होनी चाहिए की आप हर चीज में कोई न कोई अच्छाई ढूँढ लें ताकि मुश्किलें आपको छू भी न पाएं।
रुकावटे और चुनौतियाँ – जिंदगी की रुकावटे बनती भी हैं और संभल भी जाती हैं पर इस समय आपने बहुत सारी रुकावटें अपने मन में बिठा रखी हैं। आप हर चीज को कमी की नजर से देख रहे हैं और वही ठीक नहीं है। अगर अपने मन में चुनौतियों को बढ़ा लिया जाए तो उन्हें संभालना आसान नहीं होता।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
