Aaj Ka makar Rashifal 03 December 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर (Capricorn) – आपने अपनी कोशिशों को बढ़ाया है पर अब आपके लिए मुश्किल भरा समय शुरू हो रहा है। रोजमर्रा के खर्चे बढ़ सकते हैं और विचारों का मतभेद भी उभरता चला जाए यह बहुत हद तक संभव है इसलिए आपको हर कदम पर संभलना होगा।
क्या करें – अपनी कोशिशों को भी बनाए रखना होगा और अपने बढ़ते हुए खर्चों को भी संभालना होगा। अपनी कोशिशों को लगातार बनाए रखने से लाभ भी होता चला जाएगा इसलिए अपने मन में जागरूकता बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी।
क्या न करें – किसी भी तरह का खतरा मोल न लें। अगर विचार नहीं मिल रहे तो बात को बिगाड़ते भी न चले जाएँ पर सबसे बड़ी जरूरत इस समय यह है की आपने व्यवहार को बहुत सख्त न बनाते चले जाएँ।
तकरार और झगड़े – हर छोटी बात पर नजर रखनी होगी ताकि किसी भी तरह के तकरार से बचा जा सके। अगर लोगों के प्रति अपनी विनम्रता बनाए रखेंगे तो वैसे भी बहुत कुछ संभालना आसान होता चला जाएगा इसलिए भी आपको तकदीर के भरोसे चलने से बचना होगा क्योंकि तकदीर आपकी मुश्किलों को इस समय संभाल नहीं पाएगी।
धन दौलत – काम से भी लाभ बना हुआ है और अचानक लाभ के योग भी बने हुए हैं पर उस लाभ को बनाए रखना और संभाले रखना बहुत जरूरी है। अगर रोजमर्रा के खर्चे बढ़ जाएँ तो उसका असर भी किसी न किसी रूप से आपकी आर्थिक स्तिथि पर पड़ सकता है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
