Aaj Ka Kumbh Rashifal 25 December 2022, Aquarius Horoscope Today in Hindi: कुम्भ (Aquarius) – पैसे के लेन-देन में भी मुश्किलें पैदा हो सकती हैं और इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि आसानी से आया हुआ पैसा भी नुकसान कर सकता है, इसलिए पैसे के लेन-देन में बहुत सारी सूझबूझ अपनानी होगी. उधार हमेशा फल जाए ऐसा होता नहीं है।
क्या करें –अपने दोस्तों से या भाई-बहनों से तालमेल बढ़ाया जा सकता है और इसी के चलते रिश्तों को सुधारने का और संवारने का मौका भी मिल सकता है. खुशियों भरा समय बनाने के लिए भी, आपको अपने मन में बिठाई हुई नकारात्मकता को दूर करना पड़ेगा.
क्या न करें –अपना नुकसान ना करते चले जाएं इसलिए जल्दबाजी में कोई ऐसा फैसला ना करें जो व्यर्थ में आपको मुश्किलों में डालता चला जाए.
तकदीर और भाग्य - तकदीर ने आपकी हर तरह से मदद की है पर तकदीर के भरोसे चलने से नुकसान भी हो सकता है क्योंकि ऐसा योग बना हुआ है, इसलिए आपको फिलहाल बहुत सारा संयम भी बनाए रखने की जरूरत है ताकि किसी भी तरह के नुकसान से बचा जा सके.
मेहनत - मेहनत करने की इच्छा भी है और मेहनत करने की क्षमता भी है, पर अपने मन में बिठाए हुए किसी भी तरह के अविश्वास को दूर करने की भी जरूरत है. तभी जा के हालात आपका पूरी तरह से साथ निभा पाएंगे।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
