Aaj Ka Kark Rashifal 29 December 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: कर्क (Cancer) – अगर इंसान किसी भी चीज को भरोसे की नजर से देखे तो बहुत कुछ संभल जाता है, शायद इसलिए आपका आशावादी रवैया इस समय आपको हर तरह से मदद ही कर रहा है और हालात भी बेहतर हुए हैं।
Cancer Horoscope 29 December 2022
क्या करें – रिश्तों को सँवारने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी पर एक दिन आगे बढ़ने से और फिर अपने कदम पीछे हटाते चले जाने से बचना होगा। रोजमर्रा के तकरार को संभाल लें ताकि रिश्ते संभले रहें।
क्या न करें – लोगों से दूरियाँ बनाते चले जाना ठीक नहीं है। अगर किसी एक रिश्ते से मन ऊब रहा है तो इसका यह मतलब नहीं है की कोई दूसरा रिश्ता ढूँढना शुरू कर दें। प्यार मोहब्बत के रिश्ते संभालना वैसे भी आसान नहीं होता।
तकदीर और भाग्य – तकदीर ने आपका पूरा साथ निभाया है और लोगों का सहयोग भी मिला है, इसी अच्छाई के चलते आपको अपने रोजमर्रा के खर्चों को भी संभाले रखने की जरूरत पड़ सकती है। एक एक कदम आगे बढ़ाते हुए इंसान बहुत सारी कमियों को संभाल भी सकता है।
धन दौलत – पैसे की स्तिथि कई तरह के उतार-चढ़ाव दिखा रही है। पैसा आ रहा है पर पैसा टिक नहीं रहा। ऐसा लगता है जैसे आप किसी और के लिए मेहनत कर रहे हैं और आप अपनी आमदनी को किसी और को बांटते चले जा रहे हैं। इस बात के पीछे आपके लिए बहुत बड़ा मार्गदर्शन हो सकता है की पैसे को कैसे संभालना है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
