Aaj Ka kanya Rashifal 16 December 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi कन्या (Virgo) – किसी ऐसे बदलाव के बारे में सोचना होगा जो आपको अपनों के करीब ले आए। आपने निजी जीवन के हालात को बेहतर करने का हर संभव प्रयास किया है और अब उन कोशिशों का अच्छा फल मिलना शुरू हो सकता है।
Kanya Rashifal 16 December 2022
क्या करें – किसी भी विचार विमर्श में थोड़ी सी सहजता बरतनी होगी और कोई भी अनुचित बात कहते चले जाने से बचना होगा। लोगों की तरफ से आपके लिए कई तरह के दबाव बने रह सकते हैं। ऐसे में अपनी आर्थिक स्तिथि को संभाले रखने की कोशिश भी आप ही को करनी पड़ेगी।
क्या न करें – अपनी बचत को किसी ऐसी चीज में न लगाते चले जाएँ जिसके चलते आपका नुकसान हो जाए। अपनी आमदनी को भी संभाले रखें ताकि वो बिखरती न चली जाए। काम और कारोबार के क्षेत्र में किसी भी तरह का बदलाव करना इस समय आपके हित में नहीं होगा।
धन दौलत – अपनी आर्थिक स्तिथि को संभालने का समय है। उसका एक बड़ा कारण यह है की आपकी और आपके अपनों की जरूरतें बढ़ रही हैं जिसके चलते पैसे पर दबाव हो सकता है। खर्चों को लेकर भी आपकी जल्दबाजी नजर आ रही है जिसके चलते पैसे से जुड़ी सही योजना बनानी होगी।
खर्चे और नुकसान – जल्दबाज़ी से जुड़े फैसलों के चलते आपको इस समय किसी भी तरह के निवेश में पड़ने से बचना होगा। ऐसे विचार हो सकते हैं पर थोड़ा सा रुक जाने की जरूरत है और आने वाले एक महीने में ऐसे किसी विचार को टाला जा सकता है। वैसे भी आप अपनी बचत से या अपनी समृद्धि से बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
