राशिफल

8 February 2025 Rashifal In Hindi: आज जया एकादशी का दिन 5 राशि वालों के लिए रहेगा बेहद शुभ, भगवान विष्णु की बरसेगी विशेष कृपा

8 February 2025 Rashifal In Hindi: जया एकादशी का दिन मेष, मिथुन, सिंह समेत कुछ राशि वालों के करियर के लिए बेहद शुभ साबित होगा। नौकरी में बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। किसी पुराने धन की भी प्राप्त हो सकती है। जानिए बाकी राशि वालों के लिए ये दिन कैसा रहेगा।

Image

8 February 2025 Rashifal In Hindi

8 February 2025 Rashifal In Hindi: ज्योतिष अनुसार मेष राशि वालों को आर्थिक सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। वृषभ राशि की बात करें तो इश राशि के लोगों के लिए आज का दिन नवीन अवसरों के उम्मीदों से भरे रहने की सम्भावना है। मिथुन राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। तो वहीं रुका हुआ सरकारी कार्य भी पूर्ण होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। कर्क राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी। जानिए बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष-गुरु वृष व चन्द्रमा मिथुन राशि का तृतीय होकर जॉब के लिए बहुत बेहतर है। आर्थिक सफलता प्राप्ति का दिवस है। अब जॉब में प्रमोशन के लिए भी प्रयास करें। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट ही महत्वपूर्ण है। छात्रों के लिए दिवस मंगलमय है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए समय अनुकूल है। आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना करें। अन्न का दान करें। शुभ रंग -नारंगी व लाल। शुभ अंक --02 व 03

वृष- कुम्भ के शनि,द्वियीय चन्द्रमा व इस राशि में गोचर करते गुरु शुभ हैं। आज का दिन व्यवसाय में नवीन अवसरों के उम्मीदों से भरे रहने की सम्भावना है। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। स्टूडेंट्स परिश्रम करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय -- श्री सूक्त का पाठ करना श्रेयस्कर है। शुभ रंग --बैगनी व हरा। शुभ अंक -05 व 07

मिथुन-चन्द्रमा इसी राशि में व शनि नवम यानी भाग्य भाव में है। जॉब में प्रमोशन के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि सभी स्थितियां अनुकूल हैं।आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। जॉब को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। सुखद यात्रा संभावित है। आज का उपाय --श्री सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग --सफेद व हरा। शुभ अंक --02 व 07

कर्क-चन्द्रमा द्वादश व गुरु एकादश है। द्वादश चन्द्र गोचर बिजनेस को सफल करेगा। जॉब में लगातार अच्छे परफार्मेंस देने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। अपना वर्क आनेस्टली करें। यदि आप शेयर बाजार के पावर, बैंकिंग व स्टील सेक्टर में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज का उपाय --तिल व चावल का दान करें। शुभ रंग -नारंगी व पीला। शुभ अंक -03 व 09

सिंह-सूर्य मकर राशि में व गुरु कर्म भाव में है। चन्द्रमा एकादश गोचर कर रहा है। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। कर्क व मकर राशि के मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में प्रयास करें। स्वास्थ्य में ज्यादा भाग दौड़ से बचें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। आज का उपाय --श्री गणेश जी जी की उपासना करें। अन्न व विद्या दान सबसे श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें। शुभ रंग --लाल व सफेद। शुभ अंक -02 व 03

कन्या- सूर्य पंचम व चन्द्रमा दशम है। बिजनेस में आपकी वर्क स्किल चमत्कारिक है। व्यवसाय में भी सही दिशा में मेहनत ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे।व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय -श्री अरण्यकाण्ड का पाठ तथा सप्त अन्न का दान करें। गाय को गुड़ व पालक खिलाएं। शुभ रंग --नीला व बैगनी। शुभ अंक --05 व 0य

तुला- नवम चन्द्रमा व वृष के गुरु जॉब को लेकर खुश रखेंगे। शनि व चन्द्र गोचर पद परिवर्तन दे सकते हैं। व्यवसाय बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। युवा मेहनत करें। लव लाइफ में आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। योग व ध्यान करना होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। आज का उपाय --भगवान शंकर जी की उपासना करें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग --हरा व बैगनी। शुभ अंक -05 व 08

वृश्चिक-अष्टम चन्द्रमा बिजनेस के लिए शुभ हैं। धन व्यय होगा। परिवार संग कहीं दूर धार्मिक यात्रा का मन होगा, जिससे मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। आज का उपाय --सात अन्न का दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग --नारंगी व लाल। शुभ अंक --02 व 06

धनु- द्वितीय सूर्य, खष्ठम गुरु व सप्तम चन्द्रमा बिजनेस में सफलता देगा। व्यस्त दिवस रहेगा। स्टूडेन्र्स स्टडी को और बेहतर करें। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में असत्य से बचें। आज का उपाय -महामृत्युंजय महामन्त्र का जप करें। शुभ अंक --01 व 03 । शुभ रंग --लाल व नारंगी

मकर- इस राशि के सूर्य, पंचम गुरु व खष्ठम चन्द्रमा व्यवसाय के लिए शुभ है। जॉब में पोस्ट अब बेहतर होगा। आप विद्वान व आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। छात्र अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों की सलाह आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। मकान क्रय करने का विचार आएगा।धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें। आज का उपाय -बुध व शुक्र के बीज मंन्त्र का जप करें। शुभ रंग-आसमानी व सफेद। शुभ अंक -05 व 08

कुम्भ-- द्वादश सूर्य व पंचम चन्द्रमा रुका धन दे सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। व्यावसायिक सफलता से खुश रह सकते हैं। पारिवारिक विवादों को प्रेम से हल करें। जॉब में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे, पुराने पेंडिंग कार्य प्रॉब्लम दे सकते हैं। हेल्थ बेहतर रह सकता है। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। आज का उपाय --हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। शुभ रंग --सफेद व लाल। शुभ अंक --03 व 06

मीन- सूर्य एकादश तथा चन्द्रमा चतुर्थ भाव में हैं। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। जॉब वर्क को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा।आत्मबल कार्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी। सुखद यात्रा होगी। आज का उपाय --श्री शिव पुराण का नियमित पाठ करें। शुभ रंग --नारंगी व सफेद। शुभ अंक --01 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article