अध्यात्म

8 February 2025 Panchang: माघ शुक्ल पक्ष की जया एकादशी का मुहूर्त, शुभ संयोग, राहुकाल, दिशा शूल, सूर्योदय-सूर्यास्त समय सबकुछ जानें पंचांग से

8 February 2025 Panchang: आज कुम्भ महोत्सव के परम पवित्र माह शुक्ल पक्ष की परम पुण्यदायी तिथि एकादशी है। पूर्व जन्म के पापों के निवारण हेतु यह भगवान विष्णु के निमित्त पावन व्रत है। इसलिए आज श्री भगवान विष्णु जी की उपासना करें। जानिए आज के शुभ मुहूर्त क्या रहेंगे और कब से कब तक लगेगा राहुकाल।

Image

8 February 2025 Panchang In Hindi

8 February 2025 Panchang In Hindi: आज जया एकादशी व्रत है। ये व्रत विष्णु जी व लक्ष्मी जी को समर्पित बहुत ही पुण्यदायी व्रत माना जाता है। कहते हैं ये व्रत रखने से मनुष्य को अपने सभी पापों से छुटकारा मिल जाता है। पंचांग अनुसार आज जया एकादशी तिथि रात 9 बजकर 26 मिनट तक रहेगी इसके बाद द्वादशी तिति लग जाएगी। ज्योतिष अनुसार आज श्री रामचरितमानस का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। माता गंगा की उपासना करें। श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। भगवान कृष्ण जी के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान व दान पुण्य करें। अन्न-वस्त्र का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है, इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है।विष्णु उपासना से मनोवांछित फल मिलते हैं तथा सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त होता है। नदी के तट पर ही पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें। आध्यात्मिक सतसंग का आनन्द लें। आज सायंकाल हवन करें ।परिवार के लोग मिलकर भगवन्नाम संकीर्तन करें। अब पढ़ें आज का पूरा पंचांग।

आज का पंचांग 8 फरवरी 2025

संवत---पिङ्गला

विक्रम संवत 2081

माह-माघ, शुक्ल पक्ष, एकादशी,एकादशी महाव्रत

तिथि- शुभ एकादशी

दिवस -शनिवार

सूर्योदय-07:05am

सूर्यास्त-6:04pm

नक्षत्र- मृगशिरा

चन्द्र राशि - मिथुन,स्वामी ग्रह-बुध

सूर्य राशि- मकर,स्वामी ग्रह-शनि

करण- गर

योग- वैधृति

8 फरवरी 2025 शुभ मुहूर्त (8 February 2025 Shubh Muhurat)

अभिजीत-12:14pm से 12:58 pm तक

विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:27pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:21pm से 07:22pm तक

ब्रम्ह मुहूर्त-4:06m से 05:09am तक

अमृत काल-06:07am से 07:41am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:40से 12:22तक रात

संध्या पूजन-06:21 pm से 07:08pm तक

दिशा शूल-पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article