6 मई 2025 राशिफल: वैशाख शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 5 राशियों के लिए है शुभ, मां लक्ष्मी की मिलेगी विशेष कृपा

6 मई 2025 राशिफल: ज्योतिष शास्त्र अनुसार आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इन राशियों के लोगों पर शनि और मंगल की विशेष कृपा रहेगी। जिस वजह से आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जानिए किन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ।

6 मई 2025 राशिफल: मेष राशि वालों को धन प्राप्ति के मार्ग में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ में तनाव रह सकता है। वहीं वृषभ राशि वाले आज नौकरी में नवीन पद की प्राप्ति कर सकते हैं। लेकिन आज वाणी पर संयम रखना होगा। आप जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। मिथुन राशि वालों की लव लाइफ के लिए आज का दिन अच्छा है। लेकिन युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। कर्क राशि वाले जॉब परिवर्तन का प्रयास कर सकते हैं। इधर कुछ न्य बिजनेस डील मिलने के आसार हैं। अब जानिए आज का राशिफल विस्तार से यहां।

आज का राशिफल 6 मई 2025

आज का राशिफल 6 मई 2025

मेष- द्वितीय गुरु द्वादश शनि बिजनेस के लिए शुभ है। चन्द्रमा पंचम रहकर स्टूडेंट्स को सफल करेंगे। करियर के लिए भी समय सफलता का है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। युवा लव लाइफ में तनाव व क्रोध से बचें। आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। आज का दिवस मंगलमय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय ---श्री सूक्त का पाठ व तिल का दान करें। शुभ रंग --पीला व नारंगी। शुभ अंक --01 व 03

End of Feed