राशिफल

7 May 2025 Rashifal: आज शुक्र के राशि बदलते ही इन 5 राशियों की पलटेगी किस्मत, मिलेगी सुनहरी सफलता

7 May 2025 Rashifal: आज शुक्र मेष राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र के इस राशि में प्रवेश करते ही 5 राशि वालों की जिंदगी बदल जाएगी। इन राशियों के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। पढ़ें आज का राशिफल यहां।

Image

7 May 2025 Rashifal

7 May 2025 Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने के प्रबल आसार हैं। लेकिन युवा लोगों को लव लाइफ को लेकर सतर्क रहना होगा। वृषभ राशि के लोग बिजनेस में प्रोग्रेस करेंगे। लेकिन इस राशि के नौकरी करने वाले कुछ जातकों का अपने उच्चाधिकारियों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। नहीं तो बात बिगड़ जाएगी। कुंभ वाले नौकरी प्रमोशन में बेहतर परिणाम पाएंगे। धार्मिक यात्रा का संयोग बन सकता है। अब पढ़ें सभी राशियों का आज का राशिफल विस्तार से।

मेष- चन्द्रमा पंचम हैं। आज का दिवस बैंकिंग व मीडिया जॉब में प्रमोशन व सफलता का है। बिजनेस के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए स्वतः मार्ग प्रशस्त होंगे।जॉब वर्क को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मंगल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए सनयं निकालें। आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें। चने की दाल का दान करें। शुभ रंग -लाल व पीला। शुभ अंक -03 व 09

वृष- बाद गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा चतुर्थ हैं। बिजनेस में प्रोग्रेस है। न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट मिलने की सम्भावना है। वर्क लोड रहेगा, टेंशन से बचें। सिस्टेमैटिक रूप से कार्यों को पूर्ण करें। आपके कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग नीला व आसमानी। शुभ अंक -03 व 07

मिथुन- सूर्य एकादश गोचर व चन्द्रमा सिंह राशि यानी तृतीय स्थान में रहकर बिजनेस व जॉब में सफलता देंगे। आज का दिन धार्मिक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। जॉब चेंज के लिए आज का समय अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण व्यावसयिक कार्य पूर्ण होगा। आर्थिक पक्ष को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर विवाद से बचें। आज का उपाय -श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।शुभ रंग -हरा व बैगनी। शुभ अंक -05 व 08

कर्क- गुरु वृष व चन्द्रमा द्वितीय रहेंगे। व्यवसाय में लगातार बेहतर परिणाम देने के बावजूद भी अभी बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। जॉब प्रमोशन में बेहतर परिणाम पाएंगे।धार्मिक यात्रा का संयोग बन सकता है। करियर निर्माण में मेहनत व आत्मबल को बनाये रखें। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। ॐ नमो भगवते वासुदेवायः मंत्र का जप करें। तिल का दान पुण्यदायी है। शुभ रंग -पीला व लाल। शुभ अंक -01 व 02

सिंह- सूर्य मेष व चन्द्रमा आज इसी राशि में हैं। आप व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। बड़े भाई की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। आज का उपाय -तिल व उड़द का दान श्रेष्ठ दान है। हनुमान बाहुक का पाठ करें। शुभ रंग -नारंगी व लाल। शुभ अंक -02 व 09

कन्या- चन्द्रमा द्वादश यानी व्यय भाव में हैं। गुरु वृष व शनि मीन में हैं। आईटी व बैंकिंग जॉब के लोग लाभान्वित होंगे।आत्मबल की पॉजिटिव ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ खुशहाल रहेगी। आज का उपाय -गुड़ का दान करें। श्री भगवान विष्णु जी को प्रसाद अर्पित करें। गुरु व बड़े भाई का आशीर्वाद लें। शुभ रंग -हरा व बैगनी। शुभ अंक -02 व 09

तुला- शनि मीन, सूर्य मेष व चन्द्रमा दशम रहकर बिजनेस प्रोग्रेस देगी। जॉब में प्रोग्रेस व प्रमोशन को लेकर लाभान्वित करेंगे। लव लाइफ सुंदर रहेगी। आध्यात्मिक जागृति रहेगी। धार्मिक सतसंग मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ में तनाव संभावित है। आज का उपाय -घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। असत्य बोलने से बचें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।गुड़ व मूंग का दान करें। शुभ रंग -बैगनी व नीला। शुभ अंक -02 व 08

वृश्चिक-राशि स्वामी मंगल व वृष के गुरु का आशीर्वाद जॉब में प्रगति से आनंदित व ऊर्जा से भरा रखेगा। करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन सफल रहेगा। आज का उपाय -हनुमान के मंदिर जाएं व प्रसाद अर्पित करें। विहंगों को दाना पानी देने के शुभ पुण्य से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक -,03 व 08

धनु-सूर्य इसी राशि से पंचम में व चन्द्रमा सिंह में हैं। ऑफिस में कार्यों की अधिकता आपको परेशान करती रहती है। अपनी पर्सनालिटी को और बेहतर करें। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में संशय व क्रोध का स्थान नहीं होता है। आज का उपाय--श्री कनकधरास्तोत्र का पाठ करें। बड़े भाई का आशीर्वाद यश व प्रतिष्ठा दिलाता है। शुभ रंग -नारंगी व पीला। शुभ अंक -02 व 09

मकर-जॉब में प्रोग्रेस है। बिजनेस वर्क पहले से बेहतर होगा। शनि मीन में, गुरु पंचम व चन्द्रमा अष्टम है। आप एक धार्मिक व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच व वर्क के प्रति डेडिकेशन से बिजनेस को सही दिशा दे सकते हैं। वाहन क्रय करने का विचार बेहतर है। बिजनेस में सक्रियता आपकी सहायता करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय --शिवलिंग को दही व बेल पत्र अर्पित करें। मूंग व गुड़ का दान करें। सप्त अन्न के दान से पुण्य की प्राप्ति होगी। शुभ अंक -04 व 08। शुभ रंग - बैंगनी व सफेद

कुम्भ- शुभ चन्द्रमा सप्तम व शनि इसी राशि से द्वितीय भाव में हैं। घर में मांगलिक कार्यों से खुशी रहेगी। जॉब में कर्क व मीन राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता से समस्याओं को हल करें।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। कुछ अधीनस्थ कर्मचारी प्रॉब्लम दे सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है लेकिन श्वांस के पेशेंट सावधानी बरतें। आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना व सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग -आसमानी व हरा। शुभ अंक -04 व 08

मीन- गुरु द्वितीय होकर परिवार में सफलता देंगे। आर्थिक प्रगति होगी।बिजनेस डील अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगा। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें। आपके जीवन में मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। रियल स्टेट से जुड़े लोग सफल रहेंगे। छात्रों की मेहनत उनको यशस्वी बनाएगी। आज का उपाय -भगवान शंकर जी की उपासना करें। सात अन्न का दान करें। शुभ रंग -नारंगी व सफेद। शुभ अंक -01 व 02

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article