राशिफल

22 January 2025 Rashifal: बुधवार के दिन इन राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता, प्रमोशन के बन रहे योग

22 January 2025 Rashifal: आज बुधवार है। ये दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। साथ ही इस दिन के देवता बुध देव भी माने जाते हैं। ज्योतिष अनुसार ये दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ फलदायी साबित होने वाला है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

Aaj Ka Rashifal 22 January 2025

22 January 2025 Rashifal: ज्योतिष अनुसार आज का दिन मेष राशि वालों के लिए काफी अहम होगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आज रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। तो वहीं वृषभ राशि के बैंकिंग व आईटी करियर से जुड़े लोग लाभ में रहेंगे। नौकरी में आपके बॉस से आपका विवाद हो सकता है। मिथुन राशि की बात करें तो इस राशि वालों को नौकरी में कई नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जानिए बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष-शनि एकादश व्यवसाय के लिए शुभ है। चन्द्रमा सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। आप अपनी नई जॉब की नई रूपरेखा तय करेंगे। आप जिस जॉब में हैं उसमें परिवर्तन को लेकर कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। वहां पर भी अपनी पोज़िशन के प्रति सजग रहें। ऑफिस में विवादों का सामना करना पड़ सकता है। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करना आपके लिए हितकर रहेगा। तिल व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --लाल व नारंगी। शुभ अंक -02 व 03

वृष- खष्ठम चन्द्रमा व इस राशि के गुरु बिजनेस के लिए शुभ हैं। बैंकिंग व आईटी करियर से सम्बद्ध लोग लाभ में रहेंगे। जॉब में पद परिवर्तन की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। जॉब में आपके बॉस से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। प्रेम में असत्य से बचें। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें तथा अनार व तिल का दान करें। शुभ रंग -बैगनी व नीला। शुभ अंक -05 व 08

मिथुन- चन्द्रमा पंचम तथा शनि भाग्य भाव मे गोचर करेंगे। मंगल व चन्द्रमा धन लाभ दे सकता है। गुरु द्वादश व्यय भाव में हैं। जॉब में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला समय चल रहा है। व्यवसाय में आवश्यक अवसर मिलना सम्भावित है। इस सुंदर अवसर को हाथ से मत जाने दें। यदि आप कुछ नया करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव पार्टनर संग कहीं यात्रा व डिनर की प्लानिंग करें। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें व उनको लड्डू व फल अर्पित करें। शुभ रंग --सफ़ेद व आसमानी। शुभ अंक -03 व 05

कर्क- वृष का गुरु व तुला का चन्द्रमा गोचर व्यवसाय वृद्धि करके सफलता देंगे। बिजनेस में आपके लगातार अच्छे परफॉर्मेंस आ रहे लेकिन प्रोग्रेस की पोजिशन स्लो है।वर्क व पोजिशन में सामंजस्य बनाये रखें। लव लाइफ को लेकर आंशिक तनाव खत्म होगा। हेल्थ बेहतर रहेगी। धार्मिक अनुष्ठान के बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। आज का उपाय -चन्द्रमा के बीज मंन्त्र का जप करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ भी करें। शुभ रंग --लाल व नारंगी। शुभ अंक --03 व 07

सिंह -सूर्य इसी राशि से खष्ठम में व गुरु दशम तथा पंचम चन्द्रमा मंगलमय हैं। बिजनेस में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। करियर को लेकर कोई नयी खुशखबरी मिलेगी।करियर में सफलता बेहतर करने के लिए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य कर लें तो बेहतर परिणाम आएगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग -बैगनी व आसमानी। शुभ अंक --01 व 02

कन्या-भाग्य भाव का गुरु ,चतुर्थ चन्द्रमा व पंचम गोचर करता सूर्य प्रगतिकारक है। बिजनेस में नवीन अनुबंध की तरफ अग्रसर होंगे। मन में एकाग्रता लानी होगी।बिजनेस में कई दिनों से रुकी योजनाओं को आगे मत टालें। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। जॉब में कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग --नीला व हरा। शुभ अंक -07 व 08

तुला- इस भाव से चतुर्थ गोचर करते सूर्य प्रगति देंगे। चन्द्रमा तृतीय व गुरु अष्टम हैं। व्यावसायिक कार्यों को लेकर प्रयासरत रहते हुए अपने पारिवारिक दायित्व को बेहतरीन तरीके से करेंगे। जॉब में निरंतर प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आत्मविश्वास संसार की सबसे बड़ी पूंजी है। आत्मबल को सुदृढ़ रखें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। हेल्थ को लेकर सचेत रहें। आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ व तिल का दान श्रेयष्कर है। शुभ रंग --आसमानी व सफेद। शुभ अंक -05 व 08

वृश्चिक- सूर्य इसी भाव से तृतीय में तथा गुरु आज इसी राशि से सप्तम गोचर में हैं। धन का आगमन है। अच्छे कार्यों में धन का निवेश होगा। जॉब में रुके हुए कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करें। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। परिवार को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।लव लाइफ को लेकर कोई अनिश्चितता बनी रहेगी। प्रेम में सत्य व विश्वास को कायम रखें। आज का उपाय --श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ व अनार का दान करना अच्छा है। शुभ रंग --नारंगी व पीला। शुभ अंक --05 व 08

धनु- शनि तृतीय मंगलमय है। गुरु शुभ भाव में हैं। जॉब में अचानक किसी बड़े लाभ से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, इसको लेकर आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ के लिए भी समय निकालना होगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय --कम्बल दान करें।भगवान विष्णु जी की उपासना करें व उनको तुलसी दल अर्पित करें। शुभ रंग --लाल व पीला। शुभ अंक --02 व 08

मकर- सूर्य इसी राशि में बड़ा लाभ दे सकते हैं। शनि द्वितीय व गुरु पंचम है। व्यवसाय बेहतर होगा। अपना कर्म करें। भविष्य के भय से चिंतामुक्त रहें। आप एक आशावादी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। आज व्यावसायिक यात्रा भी होगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। प्रेम में क्रोध मत करें तो बेहतर है। आज का उपाय - अन्न दान करते रहें। शुभ रंग --हरा व बैगनी। शुभ अंक --02 व 03

कुम्भ-द्वादश सूर्य शुभ हैं। मंगल जॉब परिवर्तन दे सकता है। शनि इसी राशि में व चन्द्रमा भाग्य भाव में है। जॉब में उच्चाधिकारियों के सुंदर सहयोग से बहुत जल्द प्रोमोशन प्राप्त कर सकते हैं। व्ययवसाय में सही समय पर यथार्थ निर्णय लेना सीखें। निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। आपका लव उम्मीदों के उस पार जा चुका है। घर मे विवाह की बात करें। आज का उपाय --- हनुमानचालीसा का 07 बार पाठ करें । शुभ रंग --बैगनी व हरा। शुभ अंक --05 व 07

मीन-तुला का चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ देगा।गुरु तृतीय भाव में गोचर कर रहे हैं। न्यू बिजनेस डील में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। अपनी सोच को सही दिशा दें हेल्थ का ख्याल रखें।लव लाइफ की शुभता में और वृद्धि करें।लीवर के पेशेंट सावधानी बरतें। सुखद यात्रा हो सकती है। आज का उपाय ---भगवान शंकर जी की पूजा करें। शिव पुराण का पाठ अवश्यम्भावी है। शुभ रंग --नारंगी व सफेद। शुभ अंक --01 व 02

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article