राशिफल

18 जुलाई का राशिफल, मेष राशि में चन्द्रमा किसके लिए होगा लकी, जानें अपनी राशि के अनुसार आज के शुभ रंग और अंक

18 july ka sabhi rashiyon ka rashifal hindi mein: मेष राशि वालों के लिए आज की मेहनत कल का शुभ फल लेकर आएगी। कन्या राशि के लोग धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कर्क राशि वालों को प्रमोशन की खबर मिलने के संयोग हैं। तुला वाले ज्यादा तनाव से बचें। आगे देखें सभी राशियों का विस्तृत राशिफल।

Image

18 जुलाई का राशिफल (Pic: AI Image)

18 july ka sabhi rashiyon ka rashifal hindi mein: मेष राशि के लोग शुभ फल के लिए भगवान शिव की उपासना करें। कर्क वालों की लव लाइफ में नया सुखद मोड़ आ सकता है। धनु राशि वालों के लिए तिल का दान करना शुभ रहेगा। मीन राशि वाले परिवार की किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। मिथुन राशि वालों का रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। आगे देखें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

aaj ka rashifal hindi mein

1मेष- आज श्रावण माह अष्टमी को गुरु तृतीय व चन्द्रमा इसी राशि में हैं। धार्मिक कार्य कार्य करते रहें। आज की मेहतन कल का पुरस्कार रहेगा। जॉब में प्रोन्नति की सम्भावना है। मंगल पंचम होकर आपका भाग्य चमकाएगा। करियर में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें।

  • आज का उपाय - जॉब में शुभता व सफलता के लिए भगवान शिव जी की उपासना करें।मसूर व गुड़ का दान करें।
  • शुभ रंग -लाल व नारंगी
  • शुभ अंक -02 व 09

2वृष- द्वादश चन्द्रमा धार्मिक कार्यों के लिए मंगलमय है। ऑफिस में थोड़े बहुत विवाद की सम्भावना है। धार्मिक अनुष्ठान से अंतःकरण प्रसन्न रहेगा। अभी जॉब में एक जगह स्थिर रहकर कार्य करें। आपके किसी स्टाफ से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ को अच्छा करने के प्रयास में लगे रहेंगे।

  • आज का उपाय - तिल का दान करें। हनुमान बाहुक का पाठ करें।
  • शुभ रंग - हरा व नीला।
  • शुभ अंक - 04 व 09

3 मिथुन- गुरु व सूर्य इसी राशि में हैं। आज का दिन व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। चन्द्रमा एकादश शुभ है। स्टूडेंट्स अपने स्टडी के प्रति समर्पित रहें। ऑफिस में मिले नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

  • आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ उन्नति कराएगा। लाल रंग के वस्त्रों का दान करें।
  • शुभ रंग -नारंगी व नीला।
  • शुभ अंक -03 व 08

4 कर्क- द्वादश गुरु व दशम चन्द्रमा शुभ है। सूर्य-गुरु द्वादश रुका धन दे सकते हैं। जॉब प्रोमोशन की सम्भावना है। बिजनेस में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया सुखद मोड़ आ सकता है। घर पर विवाह की बात करें। प्रेम में क्रोध व संशय का स्थान नहीं होता।

  • आज का उपाय - गजेन्द्रमोक्ष का पाठ तथा तिल का दान करें।
  • शुभ रंग -नारंगी व पीला।
  • शुभ अंक --04 व 06

5 सिंह- राशि स्वामी सूर्य गुरु के साथ एकादश हैं। चन्द्रमा नवम यानी लक गोचर में है। जॉब में अपने कार्यों को लेकर खुश रहेंगे। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। आपकी न्यू बिजनेस प्लानिंग सक्सेसफुल रहेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। पॉलिटिक्स में अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को आध्यात्मिक बनाएं।

  • आज का उपाय - श्री कनकधारास्तोत्रका पाठ कर धार्मिक पुस्तकों का दान करें। कम्बल भी वितरित करें।
  • शुभ रंग -लाल व पीला।
  • शुभ अंक -04 व 05

6 कन्या- चन्द्रमा अष्टम व सूर्य -गुरु दशम गोचर में हैं। धार्मिक कार्यों में अति व्यस्तता रहेगी। सायंकाल धार्मिक यात्रा के लिए भी अब आपने समय निकाल लिया है। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। प्रेम जीवन में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्रों की शिक्षा में उन्नति है।

  • आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें। मूंग व लाल वस्त्र का दान करें।
  • शुभ रंग -हरा व नीला
  • शुभ अंक -06 व 07

7 तुला- सप्तम चन्द्रमा व नवम गुरु शुभ व मंगलमय हैं। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। जॉब में लगातार आप प्रोग्रेस की तरफ बढ़ रहे हैं। बिजनेस वर्क के दबाव को लेकर थोड़ा बिजी रह सकते हैं। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। लव लाइफ में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। आज आपकी धार्मिक यात्रा मन को तनाव मुक्त रखेगी। वाणी में माधुर्यता का रस घोलना होगा। ज्यादा तनाव स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकता है। चिन्तामुक्त रहें।

  • आज का उपाय - श्री कृष्ण उपासना व सप्त अन्न का दान करें।
  • शुभ रंग - नीला व आसमानी।
  • शुभ अंक - 07 व 09

8 वृश्चिक- राशि स्वामी मंगल दशम बहुत ही शुभ है। मिथुन के गुरु व सूर्य व्यवसाय को लेकर खुश करेंगे। खष्ठम चंद्रमा व गुरु घर परिवार में प्रसन्ता का वातावरण देंगे। जॉब में अपने परफार्मेंस में सफलता से मन खुश रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

  • आज का उपाय - बड़े भाई का आशीर्वाद लें। सूर्योपासना करें। तिल व गुड़ का दान करें।
  • शुभ अंक - 04 व 08
  • शुभ रंग -नारंगी व लाल

9 धनु- शनि चतुर्थ घर-परिवार के लिए मंगलमय है। चन्द्रमा पंचम व सूर्य इसी राशि से सप्तम भाव में हैं। जॉब में अपने बेहतर कार्यों के लिए आप जाने जाते हैं लेकिन परिश्रम के हिसाब से सफल नहीं हो पा रहे हैं। उच्चाधिकारियों के वर्क दबाव को लेकर भी डिस्टर्ब रहेंगे। आत्मबल व कर्म के प्रति डेडिकेशन बना रहे। लव लाइफ बहुत ही सुंदर रहेगी। सायंकाल लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे।

  • आज का उपाय - भगवान शंकर जी की उपासना करें। तिल का दान करें।
  • शुभ रंग - लाल व नारंगी।
  • शुभ अंक -06 व 08

10 मकर- राशि स्वामी शनि तृतीय व चन्द्रमा -सूर्य चतुर्थ गोचर में बहुत ही शुभ हैं। मिथुन राशि के गुरु - सूर्य व्यवसाय में अकस्मात बड़ी सफलता को लेकर मन प्रसन्न करेंगे। स्टूडेंट्स अपने प्रोजेक्ट को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से सॉल्व करें। आप एक क्रिएटिव व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब को लेकर खुश रहेंगे।

  • आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। धार्मिक यात्रा का विचार आएगा। वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें। हरे वस्त्रों का दान करें।
  • शुभ रंग - नीला व हरा।
  • शुभ अंक -05 व 08

11 कुम्भ- द्वितीय शनि जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं। चन्द्रमा तृतीय व गुरु -सूर्य पंचम शुभ हैं। ऑफिस में कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। क्रमबद्ध तरीक़े से व्यावसायिक समस्याओं को हल करें। छात्र अपने स्टडी को सही समय पर पूरा कर लेंगे। हेल्थ को लेकर अब खुश रह सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सहयोग को प्राप्त करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य अब बहुत बेहतर हो सकता है।

  • आज का उपाय - सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। अन्न दान भी करते रहें।
  • शुभ रंग - नारंगी व हरा।
  • शुभ अंक - 054व 08

12 मीन- शनि इसी राशि में हैं। राशि स्वामी गुरु व सूर्य चतुर्थ गृह निर्माण में आशातीत सफलता दे सकते हैं। द्वितीय चन्द्रमा जॉब में प्रोमोशन की बात अब सकारात्मक दिशा में देंगे। परिवार की किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। छात्र अब अध्ययन में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। जिसमें आपके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में सफल रहेंगे।

  • आज का उपाय - श्रावण माह में शिवपुराण का नियमित पाठ व फलों का दान करें।
  • शुभ रंग -05 व 08
  • शुभ रंग -नारंगी व लाल

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article