Kal ka Rashifal 11-July-2025 (11 जुलाई का राशिफल लिखित में): राशिफल अनुसार आज का दिन बहुत सी राशियों के लिए बेहद लाभदायक होने वाला है। आज यानि 11 जुलाई से सावन मास शुरु होने वाला है, शिव सिद्ध सावन के महीने का पहला दिन किस राशि जातक के लिए कैसा होने वाला है। यहां देखें जॉब और करियर में किन लोगों के लिए सफलता के योग बन रहे हैं। वहीं किन लोगों को लव लाइफ, बिजनेस से लेकर यात्रा आदि के मामलों में सावधानी बरतने की जरुरत पड़ सकती है। आगे देखें 11 जुलाई का विस्तृत राशिफल।
11 जुलाई 2025 का राशिफल (शुक्रवार)
1 मेष - आज चन्द्रमा 12:09 pm के बाद चन्द्रमा दशम यानी कर्म भाव में हैं। द्वादश शनि व तृतीय गुरु शुभ हैं। मङ्गल राशि स्वामी होकर पँचम मंगलमय व प्रगतिशील पथ पर चलने का संकेत कर रहे हैं। छात्र कॅरियर के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए मेहनत के साथ साथ प्रयास तेज करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मङ्गल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। समय महत्वपूर्ण है।
- आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना व तिल-चावल का दान करें।
- शुभ रंग -नारंगी व लाल ।
- शुभ अंक -01 व 03
2 वृष - 12:09 दोपहर के बाद चन्द्रम नवम यानी भाग्य भाव में है। सिंह का मङ्गल लीवर का रोग दे सकता है। कॅरियर में नवीन उत्तरदायित्व से भरे रहने की सम्भावना है। छात्र एकसाथ ज्यादा कार्यों से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। जाँब में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। चन्द्रमा व बुध प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।
- आज का उपाय -गुड़ का दान करें। हनुमान जी की पूजा करते रहें।
- शुभ रंग - लाल व हरा।
- शुभ अंक - 02 व 06
3 मिथुन- 12;09 pm के बाद अष्टम चन्द्रमा व इस राशि के गुरु स्वास्थ्य सुख के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला गोचर है। बैंकिंग व आईटी फील्ड के जातकों को किसी नए जाँब का प्रस्ताव है तो आज प्रयास करने के लिए अच्छा समय रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। घर परिवार में किसी विशेष बात को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
- आज का उपाय - श्री कृष्ण उपासना करें।सात अन्न का का दान करें।
- शुभ रंग -आसमानी व सफेद।
- शुभ अंक -04 व 08
4 कर्क- 12:09 pm के बाद चन्द्रमा का सप्तम गोचर बहुत ही बेहतर है।हेल्थ में प्रॉब्लम रह सकती है। बिजनेस में नवीन कार्य शुरू कर सकते हैं। यदि जाँब परिवर्तन में सफलता नहीं मिल पा रही है तो आज प्रयास तेज करें; जिससे भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख बहुत अच्छा रहेगा।
- आज का उपाय -चावल का दान करें। शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। शिवलिंग पर गंगा जल अर्पित करें
- शुभ रंग -लाल व पीला।
- शुभ अंक -01 व 02
5 सिंह-सूर्य एकादश व 12:09 pm के बाद चन्द्रमा मकर में रहेंगे।पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। संतों के आशीर्वाद की सहायता मिलेगी। बिजनेस को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। जाँब को लेकर उत्साहित रहेंगे।स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। लव लाइफ का आनंद उठाएंगे।
- आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ तथा चने की दाल का दान करें।
- शुभ रंग -लाल व पीला।
- शुभ अंक -01 व 02
6 कन्या- सूर्य दशम व दोपहर 12 बजकर 09 मिनट के बाद चन्द्रमा पँचम व गुरु दशम रहेंगे। बैंकिंग,आईटी व बैंकिंग से जुड़े लोग सफल रहेंगे। लगातार मेहनत की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी।बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
- आज का उपाय -उड़द व गुड़ का दान करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करते रहें।
- शुभ रंग-लाल व बैगनी।
- शुभ अंक -05 व 08
7 तुला-चतुर्थ चन्द्रमा व नवम यानी भाग्य भाव का सूर्य पिता के आशीर्वाद से कोई भी कार्य सम्पूर्ण करवा सकता है। जाँब को लेकर तनाव मत लें केवल कार्यों की अधिकता रहेगी। बिजनेस में प्रोग्रेस आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध का त्याग करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी।
- आज का उपाय -श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। असत्य वाचन से बचें।
- शुभ रंग -हरा व बैगनी।
- शुभ अंक -04 व 07
8 वृश्चिक-12;09 pm के बाद चन्द्रमा तृतीय गोचर करके जाँब व व्यवसाय के लिए अनुकूल परिणाम दे सकते हैं। मित्रों सहित दूर यात्रा का मन होगा। गृह कार्यों में सफल रहेंगे मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। जाँब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
- आज का उपाय -भगवान गणेश उपासना करें। धार्मिक।पुस्तकों का दान करें।
- शुभ अंक -05 व 06।
- शुभ रंग -लाल व हरा।
9 धनु-आज सूर्य अष्टम व चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय गोचर में हैं।बिजनेस वर्क को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रह सकते हैं। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। चन्द्रमा व शनि उदर विकार से कष्ट दे सकता है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ बहुत ही सुंदर रहेगी।
- आज का उपाय -सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ करें। तिल का दान करें।
- शुभ रंग -पीला व नारंगी।
- शुभ अंक -03 व 09
10 मकर - 12:09 pm के बाद इस राशि के चन्द्रमा, खष्ठम गुरु व तृतीय शनि बेहतर परिणाम देंगे।स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। जाँब में अपने पद व दायित्व को सही दिशा दे सकते हैं। आपकी धार्मिक भावना सहायता करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। नेत्र विकार से बचें।
- आज का उपाय -शिवलिंग पर मधु, गंगा जल व बेलपत्र अर्पित करें। शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। भावुकता पर नियंत्रण रखें।
- शुभ रंग -आसमानी व बैगनी।
- शुभ अंक -02 व 07
11 कुम्भ-चन्द्रमा द्वादश व चतुर्थ गुरु आर्थिक लाभ देंगे। टीचिंग,आईटी व बैंकिंग जाँब से जुड़े जातक सफल रहेंगे। किसी न्यू बिजनेस डील से खुश रह सकते हैं। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। चन्द्रमा व शनि श्वांस प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
- आज का उपाय -श्री सूक्त का 09 पाठ तथा फलों का दान करें
- शुभ रंग - नीला व आसमानी।
- शुभ अंक -01 व 09
12 मीन- 12:09 दोपहर के बाद गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा एकादश है।व्यवसाय में नवीन कार्यों से सफलता मिलेगी। कॅरियर नए मुकाम तक पहुँचेगी। जाँब को लेकर खुश रहेंगे । स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। कॅरियर को सही दिशा देंगे जिसमें आपके परिवार का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ में क्रोध से बचें। सुखद यात्रा के संयोग हैं। धार्मिक सतसंग प्राप्त होगा।
- आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 100 बार पाठ करें। गुड़ व तिल का दान करें।
- शुभ रंग -नारंगी व सफेद।
- शुभ अंक -01 व 02
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
