Bapu Zimidar Video: 6 साल बाद भी ह‍िट है Jassi Gill का ये गाना, मिल चुके हैं 37 करोड़ व्यूज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2020, 04:10 PM IST

Jassi Gill – Bapu Zimidar: जस्सी गिल का बापू जमींदार गाना अक्टूबर 2014 में रिलीज हुआ था। अब तक इस गाने को 37 करोड़ बार देखा जा चुका है।

जस्सी गिल पंजाबी म्‍यूजिक इंडस्ट्री में कई साल से राज कर रहे हैं। पंजाबी गाने सुनने वाला बच्चा-बच्चा इनका फैन है। जस्सी गिल के सोशल मीडिया पर लाखों फैंस हैं। जस्सी गिल उन सिंगर्स में से एक हैं जिनके फैंस केवल युवा ही नही बल्कि हर तबके और उम्र के लोग हैं। जस्सी गिल के कई गानों को अब तक इंटरनेट पर कोरोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। जस्सी गिल का हर गाना सुपर डुपर हिट रहता है। जस्सी गिल उन पंजाबी सिंगरों में से हैं जिनके गाने सिर्फ पंजाबी भाषी ही नहीं बल्कि हिंदी और भोजपुरी भाषी भी काफी पसंद करते हैं। जस्सी गिल के इस गाने को लिखा है हैप्पी रायकोटी ने और संगीत दिया है जितेंद्र शाह ने। इस गाने को आप यहां देख सकते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!