Daaka Trailer out watch video: पंजाबी फिल्म डाका का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में पंजाबी के पॉपुलर एक्टर गिप्पी ग्रेवाल संग बॉलीवुड अदाकारा जरीन खान की जोड़ी बनी है। ट्रेलर में दोनों सितारे काफी आकर्षक नजर आए हैं। गिप्पी तो पंजाबी में रचे बसे हैं लेकिन जरीन खान पटियाला सूट में एक दम पंजाबी कुड़ी लग रही हैं। ट्रेलर से फिल्म की कहानी का पता चल जाता है। गिप्पी और जरीन एक दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन पैसा कमाने के लिए गिप्पी अपने दोस्त के साथ बैंक लूटने लगते हैं। बलजीत सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक नवंबर को रिलीज होगी।
End of Article
