Punjabi Song: नवाब-गुरलेज अख्तर के व्हाइट गोल्ड गाने ने मचाया तहलका, सृष्टि मान की अदाओं पर आया फैंस का दिल 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2022, 12:25 AM IST

Nawab, Gurlez Akhtar And Sruishty Mann Punjabi Song White Gold Gana Video: पंजाब के जाने-माने गायक नवाब और गुरलेज अख्तर के पंजाबी गाने व्हाइट गोल्ड ने धूम मचा दी है। आप यह पंजाबी सॉन्ग यहां सुन सकते हैं।

Punjabi Song: नवाब-गुरलेज अख्तर के व्हाइट गोल्ड गाने ने मचाया तहलका, सृष्टि मान की अदाओं पर आया फैंस का दिल 
Photo Credit: YouTube

Nawab, Gurlez Akhtar And Sruishty Mann Punjabi Song White Gold Video: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने गायक नवाब (Nawab) और गुरलेज अख्तर (Gurlez Akhtar) ने अपनी आवाज से फिर फैंस को अपना कायल बना दिया है। इन दोनों उभरते सितारों का गाना व्हाइट गोल्ड (White Gold Punjabi Song) लोगों को दीवाना बना रहा है। सोशल मीडिया पर यह गाना जमकर वायरल हो रहा है और युवा इस गाने को बहुत पसंद कर रहे हैं।

व्हाइट गोल्ड गाने में खूबसूरत अदाकारा सृष्टि मान (Sruishty Mann) को फीचर किया गया है जिन्होंने अपनी अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस गाने में सृष्टि मान की अदाओं और नखरों ने दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है। व्हाइट गोल्ड गाने में नवाब और सृष्टि मान की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आ रही है। इस गाने की लिरिक्स राणा ने लिखी हैं और उन्होंने ही इसे कंपोज किया है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!