Pune News: पुणे आलंदी म्युनिसिपल काउंसिल के चेयरमैन की पुत्रवधु की घर में संदिग्ध हालत में मौत, आत्महत्या का शक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2022, 07:13 PM IST

Pune News: महाराष्ट्र के पुणे में आलंदी म्युनिसिपल काउंसिल के चेयरमैन की बहू का शव संदिग्ध हालत में उनके घर से बरामद किया गया है। पुलिस ने चेयरमैन और उनके बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Pune News: पुणे आलंदी म्युनिसिपल काउंसिल के चेयरमैन की पुत्रवधु की घर में संदिग्ध हालत में मौत, आत्महत्या का शक
Photo Credit: ANI

Pune News: महाराष्ट्र के पुणे से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुणे में आलंदी म्युनिसिपल काउंसिल के चेयरमैन की बहू का शव संदिग्ध हालत घर में ही मिला है। महिला की मौत के पीछे की वजह सुसाइड मानी जा रही है। हालांकि, महिला के पिता ने ससुर और पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शव की सूचना मिलते पुलिस चेयरमैन के घर पहुंची थी और आनन-फानन में महिला को अस्पताल पहुंचाया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ऐसे में अब में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसमें यह खुलासा हो जाएगा कि, आखिर महिला की मौत किस तरह से हुई है। पुलिस मामले की जांच कर है। 

मिली जानकारी के अनुसार, आलंदी म्युनिसिपल काउंसिल के चेयरमैन वैजयंता के बेटे अभिषेक की शादी प्रियंका से नवंबर साल 2021 में हुई थी। प्रियंका के पिता भी पीएमसी के पूर्व कॉरपेरेटर रह चुके हैं। प्रियंका का शव अपनी ससुराल से मिला और घर के किसी भी सदस्य को मौत का कारण नहीं पता है। ऐसा शक है कि, प्रियंका ने सुसाइड किया है। हालांकि, मामला साफ तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। 

प्रियंका के ससुर और पति के खिलाफ आईपीसी की इन धाराओं में हुआ केस

बताया जा रहा है कि, पुलिस ने कानूनी रूप से काम करते हुए एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज किया है और साथ ही मरने की असली कारण जानने के लिए जांच शुरू कर दी है। मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रियंका के ससुर और पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 बी, 498 ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं काउंसिल के चेयरमैन के घर से बहू का शव मिलने के बाद में पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!