धरती पर दुनिया का ये है सबसे उम्रदराज जीवित कछुआ, आयु जान रह जाएंगे दंग

धरती पर वैसे तो कई जीव-जंतु पाए जाते हैं। पर क्या आपको पता है कि सबसे उम्रदराज रेपटाइल कौन सा है? अगर नहीं पता तो आज हम आपको इसी संबंध में बताने वाले हैं। दुनिया का सबसे उम्रदराज जीव वह कोई और नहीं बल्कि एक कछुआ है। जिसकी उम्र 2025 में 193 साल हो गई।

Authored by: मोनू झाUpdated Oct 10 2025, 11:43 IST
कछुए की दुनिया में कई प्रजातियांImage Credit : IStock01 / 07

कछुए की दुनिया में कई प्रजातियां

कछुआ एक सरीसृप जीव की श्रेणी में आता है। जिसकी शारीरिक संरचना सबसे अद्भुत होती है। यह एक कवच के रूप में जानी जाने वाली एक हड्डी की ढाल से ढका होता है। जो उसकी विषम परिस्थितियों में रक्षा करती है। दो प्रकार के कछुए पाए जाते हैं। दूसरे शब्दों में जमीन और पानी दोनों में पाए जाते हैं। दुनिया में इनकी कई प्रजातियां मौजूद हैं।

नाम है जोनाथनImage Credit : IStock02 / 07

नाम है जोनाथन

इस कछुए का नाम जोनाथन है। जिसका जन्म कर 1832 में हुआ था। इस साल यह 193 साल का हो गया है। कहा जाता है कि जिस समय इसका जन्म हुआ, उस समय ब्रिटिश साम्राज्य चरम पर था।

कहां पाया जाता हैImage Credit : IStock03 / 07

कहां पाया जाता है

जोनाथन कछुआ सेंट हेलेना द्वीप जो कि दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित है। वहां पर पाया जाता है। यह एक ब्रिटिश क्षेत्र है। जिस समय फोटोग्राफी का आविष्कार भी नहीं हुआ था, उस समय इस कछुए का जन्म हुआ था।

वैज्ञानिकों ने उम्र को लेकर कही ये बातImage Credit : IStock04 / 07

वैज्ञानिकों ने उम्र को लेकर कही ये बात

वैज्ञानिकों की मानें तो जोनाथन की लंबी उम्र का कारण उसका शांत जीवन और प्राकृतिक आहार है। जोनाथन को खाने में गाजर, सलाद, फल और केला दिया जाता है।

सेंट हेलेना द्वीप सुरक्षितImage Credit : IStock05 / 07

सेंट हेलेना द्वीप सुरक्षित

जोनाथन सेंट हेलेना द्वीप पर रहता आराम से रहता है। यह एक छोटा सा और सुरक्षित द्वीप है। इसके यहां पर सुरक्षित रहने का कारण लोगों की सीमित गतिविधि और प्राकृतिक शिकारी ना के बराबर होना है।

धीमी जीवन गति Image Credit : IStock06 / 07

धीमी जीवन गति

कछुए का खाना धीमी गति से पचता है और इसका शरीर धीरे-धीरे बूढ़ा होता है। शायद यही कारण है कि कुछ कछुए 150–200 साल तक जीवित रहते हैं।

 जोनाथन की नियमित देखभाल Image Credit : IStock07 / 07

जोनाथन की नियमित देखभाल

सेंट हेलेना के लोग जोनाथन नाम के इस कछुए का बहुत ध्यान रखते हैं। इसकी हर रोज स्वास्थ्य जांच होती है। डॉक्टर इसकी समय-समय पर जांच करते रहते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!