प्रकृति में कई ऐसे जानवर और पक्षी हैं, जिनकी खासियत सुनकर हम हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक अनोखा पक्षी है, जो अपने दुश्मनों पर अपनी उल्टी से हमला करता है।
यह एक समुद्री पक्षी है, जो ठंडे इलाकों में समुद्र के ऊपर उड़ान भरता है। ये पक्षी अधिकतर उत्तरी अटलांटिक महासागर और उत्तरी प्रशांत महासागर जैसे ठंडे समुद्री इलाकों में पाए जाते हैं।
यह देखने में बिल्कुल सीगल (समुद्री चिड़िया) की तरह लगते हैं लेकिन ये उनसे थोड़े अलग होते हैं। इस पक्षी का नाम नॉर्दन फुलमार है। जसकी चोंच काफी मजबूत और नाक बहुत तेज होती है।
इस पक्षी की नाक दूर से ही खाने की खुशबू सूंघ सकता है और हवा में उड़ते-उड़ते खाना ढूंढ लेता है। साथ ही यह बिना थके काफी दूर तक उड़ सकता है। कई बार तो ये पक्षी बिना पंख हिलाए हवा में तैरते रहता है।
यह पक्षी अपने अपने खाने में मछलियां, स्क्विड और समुद्र में पड़े हुए कचरे को खाता है। इसी वजह से इसे समुद्र का सफाईकर्मी भी कहा जाता है। बता दें कि इस पक्षी की सबसे अनोखी ताकत उसकी उल्टी है।
यह पक्षी लगभग 30 से 40 साल तक जी सकता है, जो कि पक्षियों के लिए काफी लंबी उम्र होती है। कुल मिलाकर नॉर्दन फुलमार एक ऐसा पक्षी है जो दिखने में सीधा-सादा है लेकिन खुद को बचाने के लिए ऐसा अनोखा तरीका अपनाता है कि इसके आगे-पीछे दूसरे शिकारी पक्षी मंडराने से भी डरते हैं।
अगर कोई बड़ा और खतरनाक पक्षी, जैसे बाज या गिद्ध, इसे पकड़ने की कोशिश करता है तो यह अपनी उल्टी उन पर फेंक देता है। इनकी उल्टी एक चिपचिपे और बदबूदार तेल की तरह होती है। यह तेल दुश्मन पक्षी के पंखों पर चिपक जाता है जिससे उनके पंख भारी हो जाते हैं और वे ठीक से उड़ नहीं पाते। जब वे पक्षी ठीक से नहीं उड़ पाते तो वे समुद्र में गिर जाते हैं।