एफिल टावर में कुल मिलाकर लगभग 1,665 सीढ़ियां हैं, लेकिन पर्यटकों को सारी सीढ़ियां चढ़ने की इजाजत नहीं होती।
आम लोग सिर्फ ग्राउंड से दूसरे लेवल तक ही सीढ़ियों से जा सकते हैं। ग्राउंड से पहले लेवल तक करीब 300 से लेकर 360 सीढ़ियां होती हैं।
पहले लेवल से दूसरे लेवल तक करीब 300 से 350 सीढ़ियां होती हैं। यानी कुल मिलाकर पर्यटक लगभग 674 सीढ़ियां ही चढ़ पाते हैं।
दूसरे लेवल से टॉप तक जाने के लिए सिर्फ लिफ्ट का इस्तेमाल होता है। ऊपर की करीब 600 से ज्यादा सीढ़ियां केवल स्टाफ और मेंटेनेंस के लिए हैं।
बहुत लोग मानते हैं कि टॉप तक पैदल जा सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। दूसरा विश्व युद्ध में इससे जुड़ा एक खास किस्सा है।
जब हिटलर पेरिस आया, तो फ्रांस वालों ने लिफ्ट की केबल काट दी थी। ताकि नाजी सैनिक ऊपर न जा सकें और हिटलर सिर्फ नीचे से ही देखकर लौट गया।
इस वजह से एफिल टावर की सीढ़ियां सिर्फ रास्ता नहीं, बल्कि इतिहास का हिस्सा भी हैं। आपमें से कई लोग इससे पहले इसके बारे में नहीं जानते थे।