दिल्ली मेट्रो में दो व्यक्तियों के बीच तीखी नोकझोंक का एक क्लिप सामने आया है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को छपरी कह रहे हैं। ये बहस छपरी वाली स्टाइल वाले बाल पर शुरू हुई थी।
दिल्ली मेट्रो के इस नजारे में दो महिलाओं में महाभारत होती दिख रही है। मेट्रो की इस तस्वीर में काफी जगह नजर आ रही है, फिर भी दोनों महिलाओं में जगह को लेकर ही विवाद हो रहा है।
दिल्ली मेट्रो की ये तस्वीर एक कपल की है, जिसमें दोनों टी-शर्ट के दाम को लेकर बहस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान लड़की गुस्से में आकर एक चमाट भी लगा देती है।
दिल्ली मेट्रो की इस तस्वीर को देखकर आपको मुक्केबाजी की याद आ जाएगी। तस्वीर में दो शख्स आपस में लड़ाई करते दिख रहे हैं, जिसमें कभी नाक पर पंच चला तो कभी मुंह पर मुक्का चलता दिखाई दिया।
दिल्ली मेट्रो की इस तस्वीर में चप्पल वॉर चलता नजर आ रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी छूट जाएगी।