26 जनवरी 1950 को भारत एक गणतंत्र देश बना था। इसी दिन भारत को अपना पहला राष्ट्रपति मिला और संविधान की स्थापना हुई। इस दिन को ही तय हुआ कि अब भारत अपने कानून से चलेगा ना कि अंग्रेजों के कानून से।
इस दिन को यादगार और खास बनाने के लिए पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड निकाली गई। जिसे दिल्ली में आयोजित की गई थी। उस समय दिल्ली ही देश की राजधानी थी और सभी राष्ट्रीय कार्यक्रम यहीं होते थे।
लेकिन क्या आपको पता है कि ये परेड कहां से कहां तक निकाली गई थी। अगर आप इस बारे में नहीं जानते तो चलिए आज हम आपको इस बारे में बताते हैं।
दरअसल, गणतंत्र दिवस की पहली परेड राष्ट्रपति भवन (तत्कालीन गवर्नमेंट हाउस) से शुरू होकर इंडिया गेट तक गई थी। उस समय देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने पहली परेड की सलामी ली थी।
गणतंत्र दिवस की पहली परेड़ जिस सड़क पर निकाली गई, उसे पहले किंग्सवे कहा जाता था। आज यह रास्ता कर्तव्य पथ के नाम से जाना जाता है।
गणतंत्र दिवस की पहली परेड में भारतीय सेना की टुकड़ियों के साथ-साथ घुड़सवार दस्ते, बैंड और मार्च पास्ट और कुछ राज्यों की झांकियां भी शामिल थीं।