ट्रेन के डब्बे में क्यों होती हैं लाल खिड़कियां, जान लीजिए इनका काम

भारतीय रेल के कोचों में यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। इनमें से कुछ इमरजेंसी के दौरान काम आती हैं। इनमें से एक है इमरजेंसी विंडो।

Authored by: Updated Sep 17 2024, 14:33 IST
सबसे बड़ी रेलवे नेटवर्क01 / 05

सबसे बड़ी रेलवे नेटवर्क

भारतीय रेलवे दुनिया की सबसे बड़ी रेल नेटवर्क में से एक है। हर रोज भारतीय रेल की ट्रेनों से करोड़ों लोग सफर करते हैं। ट्रेन से सफर काफी आरामदायक होता है और लोगों के लिए किफायती भी होता है। इसलिए बड़ी संख्या में लोग ट्रेन से सफर करते हैं।

02 / 05Photo : IStock

दो तरह की ट्रेन

भारत में आमतौर पर दो तरह की ट्रेनें चलती हैं गुड्स और पैसेंजर। गुड्स ट्रेनों के जरिए लगेज यानी सामान को एक जगह से दूसरे जगहों पर पहुंचाया जाता है। पैसेंजर ट्रेन के जरिए लोग सफर करते हैं और डेस्टिनेशन पर पहुंचते हैं।

03 / 05Photo : IStock

इमरजेंसी विंडो

भारतीय रेल के कोचों में यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। इनमें से कुछ इमरजेंसी के दौरान काम आती हैं। इनमें से एक है इमरजेंसी विंडो। इमरजेंसी विंडो ट्रेन के हर एक कोच में होती है।

04 / 05Photo : IStock

​लाल रंग की खिड़की

ट्रेन के कोच में आपको लाल रंग की खिड़की आपको दिखेगी। इस खिड़की को इमरजेंसी विंडो कहा जाता है। किसी भी इमरजेंसी विंडों में इस खिड़की के जरिए आप ट्रेन के कोच से बाहर निकल सकते हैं।

05 / 05Photo : IStock

निकल सकते हैं बाहर

डिब्बों में लगी लाल खिड़की में बाकी की खिड़कियों की तरह रॉड नहीं लगी होती हैं। इस खिड़की में स्लाइडिंग रॉड लगी होती है, जिसे आप आसानी से खोल सकते हैं। ट्रेन में अगर किसी तरह की इमरजेंसी की स्थिति पैदा हो जाती है, तो आप इस खिड़की के जरिए बाहर निकल सकते हैं।