इस राज्य में नहीं है एक भी रेलवे स्टेशन और रेलवे लाइन, ट्रेन पकड़ने के लिए जाना पड़ता है 146KM दूर

State Without a Railway Station: भारत में एक ऐसा राज्य भी है जहां आज तक रेलवे लाइन नहीं पहुंच पाई है। इस राज्य में एक भी रेलवे स्टेशन नहीं है। यात्रियों को ट्रेन से सफर करने के लिए करीब 150 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated May 12 2026, 19:38 IST
भारतीय रेलवे को दुनिया के सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क के तौर पर गिना जाता है। हर दिन लाखों यात्री ट्रेन के जरिए सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे लगातार अपने नेटवर्क को अपग्रेड कर रहा है।Image Credit : IStock01 / 07

भारतीय रेलवे को दुनिया के सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क के तौर पर गिना जाता है। हर दिन लाखों यात्री ट्रेन के जरिए सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे लगातार अपने नेटवर्क को अपग्रेड कर रहा है।

यात्रियों के लिए रेलवे हर दिन सैकड़ों ट्रेन्स एक शहर से दूसरे शहर की दूरी तय करती हैं। आज भी रेलवे से जुड़े कुछ ऐसे तथ्य हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं। क्या आपको मालूम है कि भारत में एक ऐसा राज्य भी है जहां एक भी रेलवे लाइन नहीं है।Image Credit : IStock02 / 07

यात्रियों के लिए रेलवे हर दिन सैकड़ों ट्रेन्स एक शहर से दूसरे शहर की दूरी तय करती हैं। आज भी रेलवे से जुड़े कुछ ऐसे तथ्य हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं। क्या आपको मालूम है कि भारत में एक ऐसा राज्य भी है जहां एक भी रेलवे लाइन नहीं है।

जहां आज छोटे-छोटे शहर में रेलवे लाइन बिछ चुकी है वहीं अब भी देश का एक ऐसा राज्य भी है जहां पर एक भी रेलवे स्टेशन नहीं है। यहां के लोगों को ट्रेन से सफर करने के लिए दूसरे राज्य में जाना पड़ता है।Image Credit : IStock03 / 07

जहां आज छोटे-छोटे शहर में रेलवे लाइन बिछ चुकी है वहीं अब भी देश का एक ऐसा राज्य भी है जहां पर एक भी रेलवे स्टेशन नहीं है। यहां के लोगों को ट्रेन से सफर करने के लिए दूसरे राज्य में जाना पड़ता है।

<strong>इस राज्य में नहीं है एक भी रेलवे लाइन</strong>Image Credit : IStock04 / 07

इस राज्य में नहीं है एक भी रेलवे लाइन

शायद ही कोई बात की कल्पना कर सकता है कि जब 21वीं शदी में देश इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है तब कोई ऐसा भी राज्य है जहां एक भी रेलवे लाइन नहीं है। आपको बता दें कि इस राज्य का नाम सिक्किम है।

<strong>राज्य में एक भी रेलवे स्टेशन नहीं है</strong>Image Credit : IStock05 / 07

राज्य में एक भी रेलवे स्टेशन नहीं है

आज के समय में जहां भारत का रेलवे नेटवर्क दुनियाभर में पॉपुलर है वहीं सिक्किम ऐसा राज्य है जहां आजतक रेलवे लाइन नहीं पहुंच पाई है। सिक्किम की पहाड़ी प्राकृतिक बनावट इसका एक बड़ा कारण है। सिक्किम के निकटतम रेलवे स्टेशन जलपाईगुड़ी 187 किमी और सिलीगुड़ी 146 किमी है।

<strong>सिर्फ इस नेशनल हाईवे का सहारा</strong>Image Credit : IStock06 / 07

सिर्फ इस नेशनल हाईवे का सहारा

आपको बता दें कि NH10 सड़क ही एकमात्र सड़क है जो राज्य को देश के दूसरे बाकी हिस्सों से कनेक्ट करती है। हालांकि अब अच्छी खबर यह है कि यहां पर रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

<strong>2027 तक पूरा हो सकता है निर्माण कार्य</strong>Image Credit : IStock07 / 07

2027 तक पूरा हो सकता है निर्माण कार्य

सिक्किम में इस समय सिवोक-रंगपो रेल लाइन का काम किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस रेलवे लाइन का काम दिसंबर 2027 तक पूरा हो जाएगा। इस रेलवे लाइन का काम पूरा होने के बाद सिक्किम भी भारतीय रेलवे नेटवर्क से जुड़ जाएगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!