​सर्दी में AC को ढंकना चाहिए या नहीं, 99% लोगों को नहीं पता ये सच​

​जैसे ही ठंड का मौसम शुरू होता है, कई लोग अपने एयर कंडीशनर को धूल, नमी और खराब मौसम से बचाने के लिए कवर से ढक देते हैं। लोगों का मानना होता है कि इससे एसी सुरक्षित रहेगा और गर्मियों में बिना किसी दिक्कत के चलेगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत आपके AC को फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान पहुंचा सकती है? एसी टेक्नीशियनों के अनुसार, ज्यादातर लोग यही गलती करते हैं और बाद में एसी खराब होने की शिकायतें करते हैं।​

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Dec 7 2025, 15:10 IST
​कंप्रेसर पर पड़ता है असर​Image Credit : Canva01 / 09

​कंप्रेसर पर पड़ता है असर​

अगर एसी को लंबे समय तक पूरी तरह बंद और कवर करके रखा जाए, तो कंप्रेसर पर गलत असर पड़ सकता है।

​गैस लीक की संभावना​Image Credit : Canva02 / 09

​गैस लीक की संभावना​

रेफ्रिजरेंट यानी AC की गैस लंबे समय तक चालू ना रहने से सिस्टम में जमा हो जाती है। अगली बार AC चालू करने पर गैस लीक या दबाव असंतुलन की समस्या देखने को मिलती है, जिससे कूलिंग कम हो जाती है। इसी कारण गर्मियों की शुरुआत में गैस रीफिल करवानी पड़ती है।

​मशीनरी एक्टिव रहनी चाहिए​Image Credit : Canva03 / 09

​मशीनरी एक्टिव रहनी चाहिए​

​इस दिक्कत से बचने के लिए सर्दियों में भी महीने में कम से कम दो बार 15–20 मिनट के लिए एसी चलाना बेहतर है। इससे कॉम्प्रेसर और गैस दोनों एक्टिव रहते हैं।​

​कवर बना देता है AC को चूहों का ठिकाना​Image Credit : Canva04 / 09

​कवर बना देता है AC को चूहों का ठिकाना​

​आउटडोर यूनिट को पूरी तरह से ढकने का एक और बड़ा नुकसान है। यह चूहों और कीड़ों के लिए ठिकाना बन सकता है।​

​ठंडी में पनाहगाह​Image Credit : Canva05 / 09

​ठंडी में पनाहगाह​

​सर्दियों में चूहे गर्म और बंद जगह की तलाश करते हैं और ढका हुआ एसी उनके लिए आदर्श ठिकाना बन जाता है।​

​वायरिंग और PCB को नुकसान​Image Credit : Canva06 / 09

​वायरिंग और PCB को नुकसान​

​ये चूहे अंदर घुसकर वायर काट देते हैं या PCB बोर्ड को नुकसान पहुंचा देते हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट या बड़ा फॉल्ट हो सकता है। कई बार रिपेयरिंग की कीमत एसी की आधी कीमत तक पहुंच जाती है। यदि सर्दियों में AC कभी-कभी चलाया जाए, तो उसकी आवाज और गर्माहट से जानवर अंदर नहीं टिकते।​

​क्या एसी को खुला छोड़ना ज्यादा सुरक्षित है?​Image Credit : Canva07 / 09

​क्या एसी को खुला छोड़ना ज्यादा सुरक्षित है?​

टेक्नीशियन मानते हैं कि आउटडोर यूनिट को बिना कवर छोड़ना कई बार बेहतर विकल्प होता है। बंद एसी पर धूल केवल ऊपर की सतह पर बैठती है, लेकिन सिस्टम को कोई खतरा नहीं होता।

​एसी की लंबी लाइफ के लिए जरूरी टिप्स​Image Credit : Canva08 / 09

​एसी की लंबी लाइफ के लिए जरूरी टिप्स​

​महीने में कम से कम दो बार 15–20 मिनट के लिए एसी चलाएं। गर्मियां शुरू होने से पहले प्रोफेशनल सर्विस जरूर करवाएं। यदि कवर करना हो, तो breathable (हवादार) कवर इस्तेमाल करें। आउटडोर यूनिट को पूरी तरह एयरटाइट नहीं ढकें।​

​सीजन से पहले सर्विस पर्याप्त​Image Credit : Canva09 / 09

​सीजन से पहले सर्विस पर्याप्त​

​अगर गर्मियां शुरू होने से पहले एक अच्छी सर्विस करवा ली जाए, तो एसी वैसे ही काम करेगा जैसे पहले करता था।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!