देशभर में करीब 9 करोड़ से अधिक किसान इस 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। अगली किस्त इसी हफ्ते 20 जून को आ सकती है।
इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है। यह राशि सीधे उनके आधार से लिंक बैंक अकाउंट में भेजी जाती है। इस किस्त का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है।ये भी पढ़ें: Alert! फोन में है ये 10 ऐप्स तो अभी करें डिलीट, नहीं तो खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट
सबसे पहली बात यह है कि किसान का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। इसके अलावा, खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) सुविधा सक्रिय रहनी चाहिए ताकि पैसा सीधे ट्रांसफर हो सके।
e-KYC पूरा करना भी जरूरी ह-बिना इसके भुगतान नहीं किया जाएगा। साथ ही, किसान को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उसका आधार सही तरीके से बैंक से सीड (Aadhaar Seeding) है।किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त पर बड़ी खबर: यहाँ देखें
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थियों की सूची में है या नहीं, तो इसके लिए उन्हें pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। वहां ‘Dashboard’ टैब के जरिए राज्य, जिला, उप-जिला और पंचायत से जुड़ी जानकारी भरकर वे अपने गांव की लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
देशभर में करीब 9 करोड़ से अधिक किसान इस 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इन सभी किसानों ने योजना में रजिस्ट्रेशन कराया है और अधिकतर ने जरूरी दस्तावेज भी अपडेट कर लिए हैं। जिन किसानों की जानकारी सरकार द्वारा वेरिफिकेशन नहीं हो पाई है, उन्हें इस बार की किस्त नहीं मिलेगी, लेकिन उनकी स्थिति सुधरने पर उन्हें अगले भुगतान साइकिल में शामिल किया जाएगा।
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में शामिल है या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें: PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। 'Beneficiary List' ऑप्शन पर क्लिक करें। राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें। 'Get Report' पर क्लिक करें। अपनी जानकारी से नाम चेक करें और देखें कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं। अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है, तो आपकी किस्त नहीं आएगी। ऐसे में आपको अपनी जानकारी अपडेट करनी होगी ताकि अगली किस्त समय पर मिले।
अगर बैंक अकाउंट की डिटेल्स गलत हैं, तो पैसा ट्रांसफर नहीं होगा। आधार लिंक, IFSC कोड और खाता नंबर सही होना चाहिए। किसी भी गड़बड़ी को ग्राम पंचायत या CSC सेंटर पर जाकर ठीक करवाएं।