PM Kisan: अब 6,000 रुपये की जगह किसानों को मिलेंगे 12,000 रुपये? सरकार ने क्या कहा?

PM Kisan सम्मान निधि योजना को लेकर इन दिनों किसानों के बीच कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। खासतौर पर जब पीएम किसान की 22वीं किस्त आने वाली है, लेकिन उससे पहले यह सवाल जोर पकड़ रहा है कि क्या सालाना मिलने वाली सहायता राशि 6,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये की जा सकती है। इन अटकलों के बीच सरकार ने संसद में स्थिति स्पष्ट कर दी है, जिससे किसानों के लिए सही जानकारी जानना जरूरी हो गया है।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Dec 19 2025, 18:24 IST
​क्या सालाना मदद 12,000 रुपये हो जाएगी?​01 / 07

​क्या सालाना मदद 12,000 रुपये हो जाएगी?​

​वर्तमान में पीएम किसान योजना के तहत किसानों को साल भर में कुल 6,000 रुपये दिए जाते हैं, जो 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होते हैं। दिसंबर 2024 में संसद की एक समिति ने इस राशि को बढ़ाने का सुझाव जरूर दिया था,​

​रामनाथ ठाकुर ने किया साफ​Image Credit : Istock02 / 07

​रामनाथ ठाकुर ने किया साफ​

​लेकिन राज्यसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने साफ किया कि अभी सरकार के स्तर पर रकम बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है यानी फिलहाल किसानों को सालाना 6,000 रुपये ही मिलते रहेंगे।

​क्या फार्मर आईडी जरूरी है?​Image Credit : Istock03 / 07

​क्या फार्मर आईडी जरूरी है?​

​फार्मर आईडी को लेकर भी किसानों के मन में भ्रम है। सरकार के अनुसार पीएम किसान योजना के लिए फार्मर आईडी हर जगह अनिवार्य नहीं की गई है। जिन 14 राज्यों में किसान पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, वहां नए रजिस्ट्रेशन के लिए फार्मर आईडी जरूरी है। वहीं, जिन राज्यों में यह व्यवस्था लागू नहीं हुई है, वहां किसान बिना फार्मर आईडी के भी आवेदन कर सकते हैं। पहले से योजना का लाभ ले रहे किसानों को फिलहाल चिंता करने की जरूरत नहीं है।​

​पीएम किसान योजना का उद्देश्य और पात्रता​Image Credit : Istock04 / 07

​पीएम किसान योजना का उद्देश्य और पात्रता​

​इस योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में हुई थी, जिसका मकसद खेती करने वाले किसानों को आर्थिक सहायता देना है। जिन किसानों के नाम पर कृषि भूमि है, वे इसके लिए पात्र माने जाते हैं। हालांकि कुछ उच्च आय वर्ग के लोगों को इस योजना से बाहर रखा गया है। योजना की राशि आधार से जुड़े बैंक खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है।​

​22वीं किस्त का इंतजार​Image Credit : Istock05 / 07

​22वीं किस्त का इंतजार​

​सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक पीएम किसान योजना की 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं, जिनके जरिए किसानों के खातों में 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई है। अब देशभर के किसान 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में नियमों और ताज़ा अपडेट की सही जानकारी होना जरूरी है।​

आधिकारिक घोषणाImage Credit : Istock06 / 07

आधिकारिक घोषणा

​अगर आप पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे हैं, तो फिलहाल सालाना राशि बढ़ने से जुड़ी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। नए आवेदन करने वाले किसानों को अपने राज्य के नियम जरूर जांच लेने चाहिए, खासकर फार्मर आईडी से जुड़ी शर्तें।​

अफवाहों से रहें दूरImage Credit : Istock07 / 07

अफवाहों से रहें दूर

किसी भी तरह की अफवाह से बचें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें, ताकि आपकी अगली किस्त समय पर खाते में पहुंच सके।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!