पेट्रोल पंप में फ्यूल भरवाते समय इन चीजों पर रखें खास ध्यान, 99% ठगी से रहेंगे सेफ

How to Avoid Petrol Pump Scam: पेट्रोल पंप पर गाड़ी रोकते ही कई लोग बड़े ही आराम से बिना किसी टेंशन के पेट्रोल भरवाते हैं। यही लापरवाही आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है। पेट्रोल भरवाते समय कुछ चीजों पर हमेशा ध्यान देना चाहिए।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Jan 24 2026, 20:35 IST
गाड़ी चलाने के लिए पेट्रोल-डीजल एक बेसिक जरूरत है। पेट्रोल पंप में पेट्रोल भराते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी हैं नहीं तो हमारे साथ बड़ी ठगी हो सकती है और हमें इसका पता भी नहीं चलेगा। अगर आप लापरवाही बरतते हैं तो इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। Image Credit : IStock01 / 08

गाड़ी चलाने के लिए पेट्रोल-डीजल एक बेसिक जरूरत है। पेट्रोल पंप में पेट्रोल भराते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी हैं नहीं तो हमारे साथ बड़ी ठगी हो सकती है और हमें इसका पता भी नहीं चलेगा। अगर आप लापरवाही बरतते हैं तो इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा।

गाड़ी में पेट्रोल भरवाते समय लोग कई जरूरी बातों पर ध्यान नहीं दे पाते। ज्यादातर लोग फ्यूल भरने के दौरान इधर ऊधर ही देखते रहते हैं और इसी दौरान उनके साथ धोखा हो जाता है। आइए आपको पेट्रोल भरवाते वक्त होने वाली चालाकियों से बचने के आसान तरीके बताते हैं। Image Credit : IStock02 / 08

गाड़ी में पेट्रोल भरवाते समय लोग कई जरूरी बातों पर ध्यान नहीं दे पाते। ज्यादातर लोग फ्यूल भरने के दौरान इधर ऊधर ही देखते रहते हैं और इसी दौरान उनके साथ धोखा हो जाता है। आइए आपको पेट्रोल भरवाते वक्त होने वाली चालाकियों से बचने के आसान तरीके बताते हैं।

पेट्रोल भरवाते समय सबसे पहले पेट्रोल मशीन की स्क्रीन को जरूर देखें। पेट्रोल भरने से पहले खुद देख लें कि मीटर 0.00 से शुरू हो रहा है या नहीं। कई बार कर्मचारी पहले से चल रही रीडिंग से ही पेट्रोल भरना शुरू कर देते हैं। बेहतर है कि आप पैसे की जगह लीटर में पेट्रोल भरवाने को कहें, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो।Image Credit : IStock03 / 08

पेट्रोल भरवाते समय सबसे पहले पेट्रोल मशीन की स्क्रीन को जरूर देखें। पेट्रोल भरने से पहले खुद देख लें कि मीटर 0.00 से शुरू हो रहा है या नहीं। कई बार कर्मचारी पहले से चल रही रीडिंग से ही पेट्रोल भरना शुरू कर देते हैं। बेहतर है कि आप पैसे की जगह लीटर में पेट्रोल भरवाने को कहें, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो।

पेट्रोल पंप पर ध्यान भटकाना ठगी का सबसे पुराना तरीका है। ऐसे तरीके में पंप के कर्मचारी आपसे बात करके, गाड़ी के टायर या फिर शीशे को लेकर कुछ बात करेगा। वह आपका ध्यान भटकाने की कोशिश करेगा और इसी दौरान गड़बड़ी हो जाती है। इसलिए बातों में उलझने के बजाय अपनी नजर मीटर और नोजल पर ही रखें।Image Credit : IStock04 / 08

पेट्रोल पंप पर ध्यान भटकाना ठगी का सबसे पुराना तरीका है। ऐसे तरीके में पंप के कर्मचारी आपसे बात करके, गाड़ी के टायर या फिर शीशे को लेकर कुछ बात करेगा। वह आपका ध्यान भटकाने की कोशिश करेगा और इसी दौरान गड़बड़ी हो जाती है। इसलिए बातों में उलझने के बजाय अपनी नजर मीटर और नोजल पर ही रखें।

पेट्रोल भरते समय नोजल कैसे दबाया जा रहा है, यह भी जरूरी होता है। अधिकांश लोग इस पर ध्यान नहीं देते। अगर कर्मचारी बार-बार नोजल का ट्रिगर छोड़ता और दबाता है, तो पाइप में हवा जा सकती है। इससे टैंक में पेट्रोल या डीजल कम पहुंचता है। इस तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए नोजल लॉक करके एक साथ पूरा पेट्रोल भरवाएं।Image Credit : IStock05 / 08

पेट्रोल भरते समय नोजल कैसे दबाया जा रहा है, यह भी जरूरी होता है। अधिकांश लोग इस पर ध्यान नहीं देते। अगर कर्मचारी बार-बार नोजल का ट्रिगर छोड़ता और दबाता है, तो पाइप में हवा जा सकती है। इससे टैंक में पेट्रोल या डीजल कम पहुंचता है। इस तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए नोजल लॉक करके एक साथ पूरा पेट्रोल भरवाएं।

कई बार कर्मचारी जानबूझकर ऐसी जगह खड़ा हो जाता है, जहां से मीटर ठीक से दिखाई नहीं देता। यही वह समय होता है, जब गड़बड़ी की जाती है। ऐसी स्थिति में गाड़ी से उतरकर खुद मशीन के पास खड़े हो जाएं। अक्सर आपकी मौजूदगी ही गलत इरादों को रोकने के लिए काफी होती है।Image Credit : IStock06 / 08

कई बार कर्मचारी जानबूझकर ऐसी जगह खड़ा हो जाता है, जहां से मीटर ठीक से दिखाई नहीं देता। यही वह समय होता है, जब गड़बड़ी की जाती है। ऐसी स्थिति में गाड़ी से उतरकर खुद मशीन के पास खड़े हो जाएं। अक्सर आपकी मौजूदगी ही गलत इरादों को रोकने के लिए काफी होती है।

अगर कभी भी लगे कि पेट्रोल कम डाला गया है, तो तुरंत मात्रा जांचने की मांग करें। हर पेट्रोल पंप पर नापने वाला जार होता है। इसके अलावा कोशिश करें कि हमेशा पहचाने हुए और भरोसेमंद पेट्रोल पंप से ही पेट्रोल या डीजल भरवाएं। बार-बार पेट्रोल पंप बदलने से ठगी का खतरा बढ़ जाता है।Image Credit : IStock07 / 08

अगर कभी भी लगे कि पेट्रोल कम डाला गया है, तो तुरंत मात्रा जांचने की मांग करें। हर पेट्रोल पंप पर नापने वाला जार होता है। इसके अलावा कोशिश करें कि हमेशा पहचाने हुए और भरोसेमंद पेट्रोल पंप से ही पेट्रोल या डीजल भरवाएं। बार-बार पेट्रोल पंप बदलने से ठगी का खतरा बढ़ जाता है।

पेट्रोल पंप पर ज्यादातर ठगी आपकी सिर्फ एक सेकंड की लापरवाही की वजह से होती है। मीटर पर नजर रखना, ध्यान भटकने न देना और सही तरीके से पेट्रोल भरवाना—ये तीन चीजें सबसे बड़े बचाव हैं। थोड़ी सी सावधानी आपको हर बार नुकसान से बचा सकती है।Image Credit : IStock08 / 08

पेट्रोल पंप पर ज्यादातर ठगी आपकी सिर्फ एक सेकंड की लापरवाही की वजह से होती है। मीटर पर नजर रखना, ध्यान भटकने न देना और सही तरीके से पेट्रोल भरवाना—ये तीन चीजें सबसे बड़े बचाव हैं। थोड़ी सी सावधानी आपको हर बार नुकसान से बचा सकती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!