वॉशिंग मशीन को दीवार से कितनी दूर रखना चाहिए? सालों से इस्तेमाल करने वाले भी नहीं जानते

अगर आपके घर में वॉशिंग मशीन है तो आपके लिए काम की खबर है। वॉशिंग मशीन ने हमें डेली रूटीन लाइफ में काफी मदद पहुंचाई है। इसका इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है लेकिन दीवार से इसकी क्या दूरी होनी चाहिए इसके बारे में आज भी 90 प्रतिशत से ज्यादा लोग अनजान है।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Dec 6 2025, 13:29 IST
​वॉशिंग मशीन ने कपड़े धोने के मेहनत भरे काम को बेहद आसान बना दिया है इसलिए अब यह लगभग सभी घरों की एक बेसिक जरूरत बन चुकी है। मार्केट में वॉशिंग मशीन के कई अलग-अलग वेरिएंट मौजूद हैं जिसमें ऑटोमेटिक तो कुछ सेमी-ऑटोमेटिक ऑप्शन्स मौजूद हैं।Image Credit : IStock01 / 07

​वॉशिंग मशीन ने कपड़े धोने के मेहनत भरे काम को बेहद आसान बना दिया है इसलिए अब यह लगभग सभी घरों की एक बेसिक जरूरत बन चुकी है। मार्केट में वॉशिंग मशीन के कई अलग-अलग वेरिएंट मौजूद हैं जिसमें ऑटोमेटिक तो कुछ सेमी-ऑटोमेटिक ऑप्शन्स मौजूद हैं।

वॉशिंग मशीन ने हमें डेली रूटीन लाइफ में सहूलियत तो दी है लेकिन लेकिन बहुत से लोगों को इसकी कुछ जरूरी बातों के बारे में मालूम नहीं होता, जिसकी वजह से मशीन जल्दी खराब होने लगती है। छोटी-छोटी लापरवाहियां भी मशीन की लाइफ कम कर देती है, जैसे कि इसे दीवार से कितनी दूरी पर रखना चाहिए।Image Credit : IStock02 / 07

वॉशिंग मशीन ने हमें डेली रूटीन लाइफ में सहूलियत तो दी है लेकिन लेकिन बहुत से लोगों को इसकी कुछ जरूरी बातों के बारे में मालूम नहीं होता, जिसकी वजह से मशीन जल्दी खराब होने लगती है। छोटी-छोटी लापरवाहियां भी मशीन की लाइफ कम कर देती है, जैसे कि इसे दीवार से कितनी दूरी पर रखना चाहिए।

दीवार से वॉशिंग मशीन कितनी दूर होनी चाहिए अक्सर लोग इसको नजरअंदाज कर देते हैं और कैसे भी इसे सेट कर देते हैं।  इसका असर मशीन की परफॉर्मेंस पर पड़ता है। सही दूरी न केवल मशीन की कार्यक्षमता बनाए रखती है बल्कि उसकी उम्र भी बढ़ाती है। इसलिए इंस्टॉलेशन के समय इस दूरी को जरूर जांचना चाहिए, वरना बाद में मशीन की मरम्मत पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है। आइए जानें कि वॉशिंग मशीन को दीवार से कितनी दूरी पर रखना चाहिए।Image Credit : IStock03 / 07

दीवार से वॉशिंग मशीन कितनी दूर होनी चाहिए अक्सर लोग इसको नजरअंदाज कर देते हैं और कैसे भी इसे सेट कर देते हैं। इसका असर मशीन की परफॉर्मेंस पर पड़ता है। सही दूरी न केवल मशीन की कार्यक्षमता बनाए रखती है बल्कि उसकी उम्र भी बढ़ाती है। इसलिए इंस्टॉलेशन के समय इस दूरी को जरूर जांचना चाहिए, वरना बाद में मशीन की मरम्मत पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है। आइए जानें कि वॉशिंग मशीन को दीवार से कितनी दूरी पर रखना चाहिए।

​वॉशिंग मशीन को हमेशा पीछे की दीवार से कम से कम 4 से 6 इंच की दूरी पर रखना चाहिए। यह जगह मशीन के वाइब्रेशन को संतुलित रखने में मदद करती है और पीछे लगे हॉज़, ड्रेन पाइप और पावर केबल पर दबाव नहीं डालती। यदि मशीन दीवार के बिल्कुल पास होगी, तो घूमते समय उसका टब दीवार से टकराने की कोशिश कर सकता है, जिससे नुकसान का खतरा बढ़ जाता है।Image Credit : IStock04 / 07

​वॉशिंग मशीन को हमेशा पीछे की दीवार से कम से कम 4 से 6 इंच की दूरी पर रखना चाहिए। यह जगह मशीन के वाइब्रेशन को संतुलित रखने में मदद करती है और पीछे लगे हॉज़, ड्रेन पाइप और पावर केबल पर दबाव नहीं डालती। यदि मशीन दीवार के बिल्कुल पास होगी, तो घूमते समय उसका टब दीवार से टकराने की कोशिश कर सकता है, जिससे नुकसान का खतरा बढ़ जाता है।

​अगर मशीन दीवार के बहुत पास होगी, तो शोर बढ़ता है और मशीन जल्दी घिसने लगती है। इसके अलावा, पाइप मुड़ने या दबने से पानी का फ्लो प्रभावित होता है और लीकेज की समस्या भी बढ़ सकती है। सही दूरी मशीन को पर्याप्त हवादारी (एयरफ्लो) देती है, जिससे मोटर गर्म नहीं होती और परफॉर्मेंस लगातार बनी रहती है। इस तरह खराब होने का खतरा काफी कम हो जाता है।Image Credit : IStock05 / 07

​अगर मशीन दीवार के बहुत पास होगी, तो शोर बढ़ता है और मशीन जल्दी घिसने लगती है। इसके अलावा, पाइप मुड़ने या दबने से पानी का फ्लो प्रभावित होता है और लीकेज की समस्या भी बढ़ सकती है। सही दूरी मशीन को पर्याप्त हवादारी (एयरफ्लो) देती है, जिससे मोटर गर्म नहीं होती और परफॉर्मेंस लगातार बनी रहती है। इस तरह खराब होने का खतरा काफी कम हो जाता है।

मशीन को हमेशा समतल और मजबूत सतह पर रखना चाहिए। अगर सतह झुकी हुई या अस्थिर होगी, तो स्पिन के दौरान मशीन ज्यादा हिलेगी और दीवार से टकराने लगेगी। यदि आपके पास जगह कम है और मशीन को दीवार से पर्याप्त दूरी पर नहीं रख सकते, तो आप एंटी-वाइब्रेशन पैड या स्टैंड का इस्तेमाल कर सकते हैं।Image Credit : IStock06 / 07

मशीन को हमेशा समतल और मजबूत सतह पर रखना चाहिए। अगर सतह झुकी हुई या अस्थिर होगी, तो स्पिन के दौरान मशीन ज्यादा हिलेगी और दीवार से टकराने लगेगी। यदि आपके पास जगह कम है और मशीन को दीवार से पर्याप्त दूरी पर नहीं रख सकते, तो आप एंटी-वाइब्रेशन पैड या स्टैंड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इससे मशीन का हिलना कम होता है और दीवार से सुरक्षित दूरी बनी रहती है। पानी के इनलेट और ड्रेनेज पाइप को इस तरह सेट करें कि पाइप खिंचे नहीं और आसानी से मूव कर सके। इंस्टॉलेशन के बाद मशीन को खाली चलाकर देखें कि वह कितनी वाइब्रेट कर रही है और कहीं दीवार को छू तो नहीं रही।Image Credit : IStock07 / 07

इससे मशीन का हिलना कम होता है और दीवार से सुरक्षित दूरी बनी रहती है। पानी के इनलेट और ड्रेनेज पाइप को इस तरह सेट करें कि पाइप खिंचे नहीं और आसानी से मूव कर सके। इंस्टॉलेशन के बाद मशीन को खाली चलाकर देखें कि वह कितनी वाइब्रेट कर रही है और कहीं दीवार को छू तो नहीं रही।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!