मैकेनिक भी छुपाते हैं AC के ये 7 स्मार्ट टिप्स, जानिए और बचाइए हजारों का बिजली बिल

AC using Tips: गर्मी से राहत के लिए एसी कई घरों में इस्तेमाल होता है, लेकिन कुछ जरूरी बातें ऐसी होती हैं जो एसी मैकेनिक भी आपको नहीं बताता। ये छोटी-छोटी जानकारियां आपके बिजली बिल को काफी हद तक कम कर सकती हैं और कूलिंग का अनुभव भी बेहतर बना सकती हैं। अगर आप भी रोजाना AC इस्तेमाल करते हैं, तो ये बातें आपके बहुत काम आने वाली हैं।

Authored by: Vishal MathelUpdated Jul 29 2025, 12:56 IST
1. हर छह महीने में फिल्टर की सफाई है जरूरीImage Credit : Istock01 / 07

1. हर छह महीने में फिल्टर की सफाई है जरूरी

​अगर एसी की कूलिंग कम लग रही है तो हो सकता है इसका कारण गंदा फिल्टर हो। ज्यादातर लोग यह भूल जाते हैं कि हर छह महीने में फिल्टर की सफाई करना जरूरी होता है। गंदे फिल्टर से न सिर्फ कूलिंग कमजोर होती है, बल्कि बिजली की खपत भी बढ़ती है। (फोटो सोर्स-istock)​

2. 24-26 डिग्री तापमान रखकर बचा सकते हैं बिजली​Image Credit : Istock02 / 07

2. 24-26 डिग्री तापमान रखकर बचा सकते हैं बिजली​

​एसी को हमेशा 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच ही सेट करें। इससे कमरे में पर्याप्त ठंडक बनी रहती है और बिजली का बिल भी कंट्रोल में रहता है। तापमान कम रखने की बजाय सही बैलेंस रखना ज्यादा समझदारी भरा होता है। (फोटो सोर्स-istock)​

3. ईको मोड का इस्तेमाल अक्सर लोग भूल जाते हैं​Image Credit : Istock03 / 07

3. ईको मोड का इस्तेमाल अक्सर लोग भूल जाते हैं​

​अधिकतर नए एसी में ईको मोड (Eco Mode) दिया गया होता है, जो बिजली की बचत के लिए बेहद कारगर है। लेकिन ज्यादातर लोग इसे ऑन करना भूल जाते हैं। ईको मोड न केवल बिजली बचाता है बल्कि एसी को बेहतर ढंग से ऑप्टिमाइज भी करता है। (फोटो सोर्स-istock)​

4. रूम पूरी तरह बंद रखना है जरूरी​Image Credit : Istock04 / 07

4. रूम पूरी तरह बंद रखना है जरूरी​

​जब भी एसी चलाएं, कमरे को पूरी तरह बंद रखें ताकि ठंडी हवा बाहर न निकल सके। अगर खिड़कियां या दरवाजे खुले होंगे तो एसी अधिक मेहनत करेगा और कंप्रेसर पर दबाव बढ़ेगा, जिससे बिजली की खपत बढ़ेगी और मशीन की उम्र घटेगी। (फोटो सोर्स-istock)​

5. आउटडोर यूनिट की सफाई पर दें ध्यानImage Credit : Istock05 / 07

5. आउटडोर यूनिट की सफाई पर दें ध्यान

​एसी का बाहरी यूनिट यानी आउटडोर यूनिट भी उतनी ही अहम होती है। इसे धूप से बचाकर छांव में रखें ताकि मशीन पर अधिक लोड न पड़े। समय-समय पर इसकी सफाई करवाते रहें, नहीं तो धूल जमने से कूलिंग प्रभावित हो सकती है। (फोटो सोर्स-istock)​

6. Fan Mode और Timer का करें स्मार्ट इस्तेमालImage Credit : Istock06 / 07

6. Fan Mode और Timer का करें स्मार्ट इस्तेमाल

​कमरा ठंडा हो जाने के बाद एसी को Fan Mode पर चलाएं। इससे ठंडक बनी रहेगी और बिजली भी कम खर्च होगी। रात में सोते वक्त Timer ऑन कर दें ताकि एसी पूरी रात चलकर अनावश्यक बिजली न खपत करे। जैसे कि आप यदि सुबह 6 बजे उठते हैं तो आप एसी को ऑटोमेटिक 4 बजे बंद करने के लिए सेट कर सकते हैं। यह आदत बिजली बचाने में काफी कारगर है। (फोटो सोर्स-istock)​

7. सीजन शुरू होने से पहले करवाएं सर्विसिंग​Image Credit : Istock07 / 07

7. सीजन शुरू होने से पहले करवाएं सर्विसिंग​

​हर सीजन की शुरुआत से पहले एसी की सर्विसिंग जरूर कराएं। इससे मशीन की परफॉर्मेंस बनी रहती है और बड़े तकनीकी नुकसान से बचा जा सकता है। कई बार छोटी सी सर्विस आपकी मशीन को गर्मियों में बेहतर चलने लायक बना देती है। (फोटो सोर्स-istock)​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!