अब घर बैठे Aadhaar Card में एड्रेस करें अपडेट, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Aadhaar Card Address Update Online: आधार कार्ड से जुड़ी सबसे बड़ी परेशानियों में से एक अब खत्म हो गई है। Unique Identification Authority of India (UIDAI) आधार ऐप में एक ऐसा नया फीचर ला दिया है जिससे यूजर घर बैठे ही अपना पता (Address) अपडेट कर सकेंगे।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Dec 14 2025, 14:14 IST
लंबे समय से आधार धारक इस सुविधा की मांग कर रहे थे, क्योंकि अभी तक पता अपडेट कराने के लिए नामांकन केंद्र जाना पड़ता है। नए फीचर के आने के बाद यह झंझट पूरी तरह खत्म हो जाएगा।01 / 08

लंबे समय से आधार धारक इस सुविधा की मांग कर रहे थे, क्योंकि अभी तक पता अपडेट कराने के लिए नामांकन केंद्र जाना पड़ता है। नए फीचर के आने के बाद यह झंझट पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

​UIDAI ने इस अपकमिंग सुविधा की जानकारी अपने आधिकारिक X (पूर्व में Twitter) अकाउंट पर दी है।​Image Credit : Uidai02 / 08

​UIDAI ने इस अपकमिंग सुविधा की जानकारी अपने आधिकारिक X (पूर्व में Twitter) अकाउंट पर दी है।​

पोस्ट में कहा गया है कि आधार ऐप के जरिए OTP और फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से सुरक्षित डिजिटल वेरिफिकेशन के माध्यम से एड्रेस अपडेट किया जा सकेगा, हालांकि हमने चेक किया तो यह फीचर उपलब्ध था यानी आप अब घर बैठे अपने आधार में एड्रेस अपडेट कर सकते हैं।Image Credit : Uidai03 / 08

पोस्ट में कहा गया है कि आधार ऐप के जरिए OTP और फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से सुरक्षित डिजिटल वेरिफिकेशन के माध्यम से एड्रेस अपडेट किया जा सकेगा, हालांकि हमने चेक किया तो यह फीचर उपलब्ध था यानी आप अब घर बैठे अपने आधार में एड्रेस अपडेट कर सकते हैं।

​आधार कार्ड में एड्रेस ऑनलाइन कैसे अपडेट करें?​Image Credit : Uidai04 / 08

​आधार कार्ड में एड्रेस ऑनलाइन कैसे अपडेट करें?​

​सबसे पहले आपको ऐप्पल के ऐप स्टोर या गूगल के प्ले-स्टोर पर आधार का नया वाला ऐप डाउनलोड करना होगा। उसके बाद उसमें आधार नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। ​

रजिस्ट्रेशन के बाद फेसआईडी का एक्सेस देना होगा यानी फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा। उसके बाद ऐप में आधार प्रोफाइल को सुरक्षित रखने के लिए यूज़र को 6 अंकों का सिक्योरिटी PIN भी सेट करना होगा, जिससे डेटा की सुरक्षा और मजबूत हो जाएगी।Image Credit : Uidai05 / 08

रजिस्ट्रेशन के बाद फेसआईडी का एक्सेस देना होगा यानी फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा। उसके बाद ऐप में आधार प्रोफाइल को सुरक्षित रखने के लिए यूज़र को 6 अंकों का सिक्योरिटी PIN भी सेट करना होगा, जिससे डेटा की सुरक्षा और मजबूत हो जाएगी।

​पूरी सेटिंग हो जाने के बाद आपको ऐप के ऑनलाइन एड्रेस अपडेट सेक्शन में जाना होगा। उसके बाद नया एड्रेस डालना होगा और फिर ओटीपी वेरिफिकेशन के साथ नए एड्रेस का सबूत देना होगा। ​Image Credit : Uidai06 / 08

​पूरी सेटिंग हो जाने के बाद आपको ऐप के ऑनलाइन एड्रेस अपडेट सेक्शन में जाना होगा। उसके बाद नया एड्रेस डालना होगा और फिर ओटीपी वेरिफिकेशन के साथ नए एड्रेस का सबूत देना होगा। ​

​इसके बाद फेस आईडी के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा। इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और 75 रुपये की फीस देनी होगी। फीस देने के बाद आपका रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली जाएगी।​Image Credit : Uidai07 / 08

​इसके बाद फेस आईडी के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा। इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और 75 रुपये की फीस देनी होगी। फीस देने के बाद आपका रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली जाएगी।​

​करीब 1 सप्ताह बाद आप अपनी प्रोफाइल में नया एड्रेस चेक कर सकते हैं। सरकार के इस कदम से करोड़ों लोगों का काम आसान हो गया है। उन्हें अब एड्रेस अपडेट के लिए आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं है।​08 / 08

​करीब 1 सप्ताह बाद आप अपनी प्रोफाइल में नया एड्रेस चेक कर सकते हैं। सरकार के इस कदम से करोड़ों लोगों का काम आसान हो गया है। उन्हें अब एड्रेस अपडेट के लिए आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!