दुनिया के 5 प्राचीन स्थल चिन्ह जो आज भी हैं खड़े, इतिहास को करीब से जानने का है मौका

World Oldest Landmarks: आज हम आपको दुनिया के जिन पुराने स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं वह ना केवल अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्वता के लिए फेमस हैं, बल्कि पर्यटकों को मानवता के प्राचीन ज्ञान और वास्तुकला की अद्वितीयता को करीब से जानने का मौका देते हैं।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Mar 26 2025, 09:23 IST
प्राचीन स्थलImage Credit : Istock01 / 06

प्राचीन स्थल

घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटक हमेशा से ही किसी नई जगह की तलाश में रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन 5 पुराने स्थलों के बारे में बताएंगे जिनका इतिहास हजारों साल पुराना है। इस बार आप इन जगहों की यात्रा का प्लान कर सकते हैं।

गोबेकली टेपेImage Credit : Istock02 / 06

गोबेकली टेपे

तुर्की में स्थित गोबेकली टेपे एक अभूतपूर्व पुरातात्विक स्थल है जो लगभग 11,500-12,000 साल पुराना है। प्रारंभिक मानव सभ्यता के बारे में ये जगह गवाही देती है। कृषि के आगमन से पहले शिकारी-संग्राहकों द्वारा इसे निर्मित किया गया था।

फ्रांस के बार्ननेज का केयर्नImage Credit : Istock03 / 06

फ्रांस के बार्ननेज का केयर्न

लगभग 6,850 साल पुराना फ्रांस के बार्ननेज का केयर्न ब्रिटनी में मोरलैक्स की खाड़ी के ऊपर एक पहाड़ी पर स्थित है। केयर्न में 11 दफन कक्ष हैं जो इतिहास को गहराई से समझने में आपकी मदद कर सकता है।

गन्तीजा मंदिर, माल्टाImage Credit : Istock04 / 06

गन्तीजा मंदिर, माल्टा

माल्टा में स्थित यह मंदिर स्थल लगभग 5,600-5,800 साल पुराना है। इस स्थल को बनाने वाले दो मेगालिथिक मंदिर दुनिया की सबसे पुरानी स्वतंत्र संरचनाओं में से हैं। स्थानीय लोककथाओं में इस मंदिर का जिक्र मिलता है।

न्यूग्रेंज, आयरलैंडImage Credit : Istock05 / 06

न्यूग्रेंज, आयरलैंड

आयरलैंड की बॉयने घाटी में न्यूग्रेंज स्थित है। लगभग 5,200 साल पुराना यह गोलाकार मार्ग नवपाषाण कृषक समुदाय द्वारा बनाया गया था। प्रागैतिहासिक इंजीनियरिंग के चमत्कार के रूप में इसे देखा जाता है।

स्टोनहेंज, इंग्लैंडImage Credit : Istock06 / 06

स्टोनहेंज, इंग्लैंड

खड़े पत्थरों का एक घेरा स्टोनहेंज लगभग 5,000 साल पुराना प्रागैतिहासिक स्मारक है। मान्यता है कि स्टोनहेंज का उपयोग एक औपचारिक स्थल के रूप में किया जाता था। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल भी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!