आखिर मेघालय घूमने क्यों जाते हैं लोग, वजह जानकर तुम भी हो जाओगे जाने को मजबूर

Meghalaya tourist places: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटक मेघालय की यात्रा करना बेहद पसंद करते हैं। नेचर लवर हों या भीड़ से दूर सुकून की तलाश कर रहे हों मेघालय आपके लिए शानदार टूरिस्ट डेस्टिनेशन हो सकती है। मेघालय घूमने जाना पर्यटक क्यों पसंद कर रहे हैं इसे समझने की कोशिश करते हैं।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Jun 12 2025, 06:34 IST
​मेघालय टूरिज्म​Image Credit : Istock01 / 06

​मेघालय टूरिज्म​

भारत का खूबसूरत राज्य मेघालय, जिसे बादलों का घर कहा जाता है पर्यटकों को काफी ज्यादा आकर्षित करता है। आइए जानते हैं कि ऐसा क्या है जिसके चलते मेघालय टूरिज्म इतना लोकप्रिय हो रहा है।

​प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर​Image Credit : Istock02 / 06

​प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर​

दुनिया के सबसे अधिक बारिश वाले स्थानों में से एक चेरापूंजी और मौसिनराम का सौंदर्य पर्यटकों को काफी ज्यादा लुभाता है। हिल स्टेशन जैसा मौसम यहां सालभर बना रहता है। इसके अलावा झरने और घाटियां मेघालय की पहचान है।

​लिविंग रूट ब्रिज​Image Credit : Istock03 / 06

​लिविंग रूट ब्रिज​

पेड़ों की जड़ों से बना अनोखा पुल लिविंग रूट ब्रिज मेघालय के शानदार टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है जिसे देखने दूर-दूर से पर्यटक यहां आते हैं। इसके अलावा यहां डबल डेकर ब्रिज भी काफी ज्यादा मशहूर है।

​मावलिन्नॉन्ग​Image Credit : Istock04 / 06

​मावलिन्नॉन्ग​

एशिया का सबसे स्वच्छ गांव मावलिन्नॉन्ग पर्यटकों को काफी ज्यादा आकर्षित करता है। ग्रामीण जीवन का अद्भुत अनुभव करने के लिए पर्यटक यहां आना बेहद पसंद करते हैं।

​एडवेंचर और ट्रैकिंग​Image Credit : Istock05 / 06

​एडवेंचर और ट्रैकिंग​

एडवेंचर और ट्रैकिंग के शौकीन पर्यटकों के लिए मेघालय स्वर्ग से कम नहीं है। एडवेंचर के लिए पर्यटक स्यम पेदेंग, मावलिनोंग और लैतल्यंग की गुफाओं का रुख कर सकते हैं इसके साथ ही मेघालय की पहाड़ियां और जंगल रोमांचक ट्रेल्स से भरे हैं।

​समृद्ध संस्कृति​Image Credit : Istock06 / 06

​समृद्ध संस्कृति​

समृद्ध संस्कृति को करीब से महसूस करने के लिए भी पर्यटक मेघालय घूमने जाते हैं। खासी, जयंतिया और गारो जनजातियां की परंपराएं और रीति-रिवाज लोगों को आकर्षित करते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!