नए साल को सेलिब्रेट कहां किया जाए इस सवाल के जवाब में ज्यादातर लोग गोवा ही जवाब देंगे। आज हम आपको बताएंगे कि आखिरकार क्यों भारतीय पर्यटक नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए गोवा का रुख करते हैं।
नए साल के खास मौके पर गोवा में आपको विदेशों वाली वाइब आ जाएगी। विदेशी पर्यटकों की बड़ी संख्या के कारण यहां अंतरराष्ट्रीय माहौल बन जाता है जिसका अनुभव करने भारतीय लोग यहां आना पसंद करते हैं।
न्यू ईयर के समय गोवा की नाइटलाइफ को एन्जॉय करने से भारत से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक भारी संख्या में आते हैं। यहां कई क्लब और पब मौजूद हैं जहां शानदार ढंग से नया साल सेलिब्रेट किया जाता है।
गोवा की खास बात ये है कि नए साल पर यहां रातभर पार्टी कर सकते हैं। सफेद रेत, नीले पानी और हरियाली से घिरे दृश्य के बीच बिना रोकटोक के रातभर पार्टी करना पर्यटकों को काफी ज्यादा लुभाता है।
नए साल के मौके पर गोवा में कंसर्ट, डीजे पार्टियां और लग्जरी इवेंट्स होते हैं इनका अनुभव करने के लिए भी भारत के कोने-कोने से लोग गोवा का रुख करते हैं।
गोवा समुद्र तटों पर बीच पार्टी के लिए काफी ज्यादा फेमस है। न्यू ईयर के खास मौके पर यहां इंटरनेशनल डीजे और लाइव म्यूजिक के साथ बीच पर मंत्रमुग्ध कर देने वाली पार्टियां आयोजित की जाती हैं।