भारत में सन 1853 में पहली रेल चली थी। इसके साथ भारत ने सिर्फ तरक्की का रास्ता ही तय किया है। बदलते वक्त के साथ भारतीय रेल सुविधा में भी कई सारे बदलाव हुए और आज देश की हर जगह रेल रूट के जरिए एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। लेकिन हमारे देश में एक ऐसा राज्य भी है, जहां कोई रेलवे स्टेशन ही नहीं है। हालांकि, बावजूद इसके यहां सालभर दुनियाभर से लोग घूमने जरूर आते हैं।
बड़े हैरानी की बात है कि साल 2024 में भी देश के एक राज्य में ट्रेन नहीं चलती है। इस राज्य का नाम सिक्किम है। सिक्किम में कोई रेलवे स्टेशन नहीं है।
16 मई सन 1975 में सिक्किम को 22वें राज्य का दर्जा दिया गया, लेकिन आज तक इस राज्य में ट्रेन नहीं चली। असल में सिक्किम एक पहाड़ी राज्य है, जहां के इलाके ऊबड़-खाबड़ और खड़ी ढलान वाले हैं।
सिक्किम की जमीन भले ही रेलवे नेटवर्क के लिए उतनी मजबूत नहीं है लेकिन यहां घूमने की एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगह हैं। आज हम आपको सिक्किम के कुछ खास घूमने की जगह से भी रूबरू कराएंगे।
गंगटोक, सिक्किम की राजधानी है। ये हिल स्टेश घूमने के लिए काफी परफेक्ट है। घने जंगल और उंची पहाड़ियों के बीत गंगटोक की खूबसूरती जन्नत सी नजर आती है।
पेलिंग, सिक्किम में माउंट कंचनजंगा की तलहटी पर बसा हुआ है। इस गांव में ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग और रॉक क्लाइंबिंग करने का खूब मजा आता है।
अगर आप सिक्किम जाना चाहते हैं तो आपको सड़क मार्ग से जाना पड़ेगा। इसके अलावा आप बंगाल के सिलीगुड़ी तक ट्रेन से जा सकते हैं और वहां से टैक्सी करके सिक्किम पहुंच सकते हैं।
फूलों की घाटी के नाम से मशहूर युमथांग की खूबसूरती देखने लायक है। ये जगह प्रकृति का अद्भुत नजारा दिखाती है। ठंड के समय में यहां आकर आप अपनी नजरों के सामने सबसे हसीन नजारे देखेंगे।