भारत का इकलौता राज्य जहां है 'मिठाइयों का शहर', स्वाद ऐसा कि भूले ना भुलाए, मन हो जाता है मीठा

City of Sweets: हमारे देश में हर राज्य का अपना रंग, कला और संस्कृति है। हर जगह की अपनी-अपनी परंपराएं हैं। हर जगह का खानपान भी अलग है। पूरब से पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक आप कहीं भी चले जाएं, हर जगह का अलग स्वाद है। कई राज्य ऐसे हैं जो अपनी कला के लिए फेमस हैं तो कुछ अपनी मिठास के लिए।

Authored by: सुनीत सिंहUpdated Sep 12 2024, 10:42 IST
मिठाइयों का शहर01 / 06

मिठाइयों का शहर

क्या आप जानते हैं कि हमारे देश में एक शहर ऐसा भी है जिसे हम सिटी ऑफ स्वीट्स यानि मिठाइयों का शहर कहते हैं। आपको शायद ही पता हो कि यह मिठाइयों का शहर किस राज्य में है और वहां कितनी तरह की मिठाइयां मिलती हैं। इस शहर की कौन सी मिठाइयां फेमस हैं। यहां आपको इस तरह के हर सवाल का जवाब मिल जाएगा।

02 / 06Photo : Facebook

कोलकाता

मिठाइयों का शहर कहा जाता है कोलकाता को। कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजधानी है। यह शहर अपने कॉस्मोपॉलिटन कल्चर के लिए जितना फेमस है उतना ही मिठाइयों के लिए भी मशहूर है।

03 / 06Photo : Facebook

कोलकाता की मिठाइयां

कोलकाता में कई ऐसी मिठाइयां मिलती हैं जिसका स्वाद पूरी दुनिया तक फैला हुआ है। हर कोई यहां के मिठास का दीवाना है।

04 / 06Photo : Facebook

रसगुल्ला और चमचम

यहां का बंगाली रसगुल्ला तो पूरे देश में ही फेमस है। इस शहर में मिठाइयों की कई सारी दुकानें हैं। यहां के चमचम का स्वाद अलग ही है।

05 / 06Photo : Facebook

बूले ना भुलाए स्वाद

कोलकाता में लेडिकेनी जिसे हम गुलाब जामुन कहते हैं और पतिशप्त नाम की मिठाई भी मिलती है, जिसमें नारियल की स्टफिंग होती है।

06 / 06Photo : Facebook

संदेश और रसमलाई

यहां के संदेश और रसमलाई का हर कोई दीवाना है। मिष्टी दोई और छेनार जिलिपी का स्वाद तो कई दिनों तक जुबां पर रहता है।