मैड्रिड में पुरातत्वविदों ने एक निर्माण स्थल पर 26,000 साल पुराने चौंकाने वाले मानव और जानवरों के पैरों के निशान खोजे हैं। मजदूर मेंडेज़ अल्वारो क्षेत्र में एक आवास परियोजना के विकास काम में लगे हुए थे जहां उन्हें ये पदचिन्ह मिले।
पुरातात्विक जांच के बाद इस आश्चर्यजनक खोज के कारण तत्काल इस जगह को एक महत्वपूर्ण स्थल में बदल दिया गया है। अगली बार जब आप मैड्रिड की यात्रा करें तो इस जगह अवश्य जांए।
इस खोज के कारण अब साइट पर निर्माण कार्य को पूरी तरह से रोक दिया गया है। इस अमूल्य अवशेष को संरक्षित करने के लिए इसे आधिकारिक तौर पर BIC (अमूर्त सांस्कृतिक संपत्ति) घोषित किया गया है।
साइट पर पाए गए पैरों के निशान और अवशेष हिमयुग की अवधि के दौरान के हो सकते हैं। प्राचीन पैरों के निशान उन जानवरों की उपस्थिति का भी संकेत देते हैं जो पानी के लिए वहां पर रुके होंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां कई नदियां भी हैं।
यह एक दुर्लभ सामुदायिक साइट भी है। उल्लेखनीय बात ये है कि यह इबेरियन प्रायद्वीप के मध्य में अपनी तरह का पहला मामला है। पहले ऐसी खोजें केवल कैंटब्रियन तट पर ही की गई थीं, जो अक्सर गुफाओं या आश्रयों में बस्तियों के रूप में पाई जाती हैं।