क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी से MP प्रिया सरोज हाल ही में सगाई के बंधन में बंधे हैं। दोनों ही उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। देखें किस शहर के दामाद बनने वाले हैं रिंकू तो कहां होगा प्रिया का ससुराल
रिंकू और प्रिया के होमटाउन के बीच करीब 660 किलोमीटर की दूरी है। और दोनों ही जगहें काफी फेमस हैं, खासतौर से घूमने फिरने के लिए।
रिंकू सिंह का होमटाउन उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ है। जो यूनिवर्सिटी तो एतिहासिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है।
अलीगढ़ में किला, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, दोर सैंक्चुअरी, जामा मस्जिद, शहीद स्मारक पार्क आदि घूमने की जगहें हैं।
प्रिया सरोज वाराणसी के पास के गांव करखियांव से ताल्लुक रखती हैं। वाराणसी उत्तर प्रदेश के सबसे प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स की लिस्ट में शामिल हैं।
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, अस्सी घाट, सारनाथ, मणिकर्णिका घाट, रामनगर किला समेत बहुत सारी अच्छी अच्छी घूमने की जगहें हैं।