मौजूदा समय में दक्षिण-पूर्व एशिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला पर्यटन स्थल वियतनाम है। हाल ही में भारतीय वियतनाम घूमने जाने के लिए भारतीय पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। 5 कारण आखिर क्यों आपको इस देश की यात्रा करनी चाहिए।
मौजूदा समय में वियतनाम की यात्रा करना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। 2023 में, देश ने नई इलेक्ट्रॉनिक वीजा नीतियां शुरू की थीं जिसके तहत पर्यटकों को 90 दिनों तक ठहरने की अनुमति दी जाती है। वियतनाम कई देशों को वीजा-मुक्त यात्रा की अनुमति भी देता है।
किसी भी यूरोप के देश की तुलना में रहने से लेकर खाने-पीने तक का खर्चा काफी कम है। ऐसे में अगर आप कम बजट में विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो वियतनाम बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन हो सकती है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त होटल ब्रांडों के खुलने के साथ ही वियतनाम का आतिथ्य क्षेत्र तेजी से बदल रहा है। वियतनाम शानदार आतिथ्य के लिए जाना जाता है जो खाने के शौकीनों के लिए भी बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है।
लक्जरी छुट्टियों का आनंद लेने के लिए भी आप वियतनाम की यात्रा कर सकते हैं। किफायती और शानदार आवासों की वजह से विशेष रूप से भारतीय पर्यटकों के बीच वियतनाम तेजी से पॉपुलर हो रहा है।
पुरानी सभ्यताएं और सांस्कृतिक धरोहर को करीब से देखने के लिए भी आप वियतनाम की यात्रा कर सकते हैं। हनोई और हो ची मिन्ह सिटी (साइगॉन) में आप पारंपरिक वास्तुकला, बाजारों, और मंदिरों का आनंद ले सकते हैं। ह्यु और होआ लो प्रिजन भी शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन है।